1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sitapur Tragic Accident : उत्तराखंड से मरीज लेकर बनारस जा रही निजी एम्बुलेंस पलटी, चार की मौत

Sitapur Tragic Accident : उत्तराखंड से मरीज लेकर बनारस जा रही निजी एम्बुलेंस पलटी, चार की मौत

यूपी (UP) के सीतापुर जिले (Sitapur District) के अटरिया के हिंद अस्पताल (Hind Hospital) के पास शुक्रवार सुबह एक निजी एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला (Station Head Umakant Shukla) ने बताया कि एम्बुलेंस मरीज (Ambulance Patient) लेकर देहरादून से बनारस (Dehradun to Varanasi) जा रही थी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

सीतापुर। यूपी (UP) के सीतापुर जिले (Sitapur District) के अटरिया के हिंद अस्पताल (Hind Hospital) के पास शुक्रवार सुबह एक निजी एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला (Station Head Umakant Shukla) ने बताया कि एम्बुलेंस मरीज (Ambulance Patient) लेकर देहरादून से बनारस (Dehradun to Varanasi) जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक निजी एम्बुलेंस मरीज को इलाज के लिए बनारस लेकर जा रही थी। हिन्द अस्पताल (Hind Hospital) के पास नेशनल हाईवे (National Highway) पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

पढ़ें :- सौरव गांगुली बोले: ईडन गार्डन्स खास, लेकिन नए शहरों में टेस्ट होना भी जरूरी

हादसे में सड़क किनारे खड़ी अज्ञात 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं, महिला के साथ रोड किनारे खड़ी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची का इलाज हिंद अस्पताल (Hind Hospital) में चल रहा है। हादसे में एम्बुलेंस सवार तीन लोगों व सड़क किनारे खड़ी एक अज्ञात महिला की मौत हुई है। मृतकों में एम्बुलेंस चालक गुरमीत (40) , एम्बुलेंस सवार मरीज विशाल पांडेय (48), व एक अन्य शामिल हैं।

हादसे के मृतकों की सूची:

1. मरीज विशाल पांडेय (40) निवासी देहरादून -यह कमर में गम्भीर चोट का इलाज कराने बनारस जा रहे थे।

2. हिन्द गेट के सामने खड़ी महिला (करीब 40)

पढ़ें :- West Bengal Elections : भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने थाम भाजपा का दामन, बोले- यह मेरे जीवन का बहुत बड़ा दिन

3. एम्बुलेंस सवार एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात (करीब 45 वर्ष)

4. एम्बुलेंस चालक- गुरमीत (23)- निवासी हरिद्वार

घायलों का विवरण:

1. दिव्यांशु पांडेय (42) निवासी कैमूर, बिहार । यह मरीज के भाई हैं।

2. हिन्द गेट के सामने महिला के साथ खड़ी बच्ची (करीब 12 वर्ष)।

पढ़ें :- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने खेला दलित मुस्लिम कार्ड, सीएम ममता बनर्जी की मुसिबत बढ़ी, भाजपा को मिल सकता है फायदा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...