1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Skin Care Tips: शहद और बेसन को इस तरह से चेहरे पर लगाएं और तुरंत पाएं ग्लो, दूर होगी टैनिंग

Skin Care Tips: शहद और बेसन को इस तरह से चेहरे पर लगाएं और तुरंत पाएं ग्लो, दूर होगी टैनिंग

बेसन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चेहरे पर बेसन लगाने से स्किन को अंदर तक साफ कर देता है। सात ही एक्सफोलिएट भी करता है। बेसन में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाये जाते है जो स्किन को क्लीन करने में हेल्प करती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बेसन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चेहरे पर बेसन लगाने से स्किन को अंदर तक साफ कर देता है। सात ही एक्सफोलिएट भी करता है। बेसन में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाये जाते है जो स्किन को क्लीन करने में हेल्प करती है। वहीं बेसन में शहद मिक्स करके लगाने से स्किन मॉइस्चराइज होती है। बेसन और शहद चेहरे पर लगाने से स्किन हाइड्रेट और सॉफ्ट होती है।

पढ़ें :- Bangladesh Voting 2026 : बांग्लादेश में नई सरकार के लिए वोटिंग जारी, मुहम्मद यूनुस और तारिक रहमान ने डाला वोट

इसके लिए आपको 2 चम्मच बेसन एक कटोरी में लेना है। फिर इसमें 2 चम्मच शहद मिक्स करना है। अब इसमें 5 से 6 बूंदे गुलाब जल की मिक्स करें। इस मिश्रण में पानी डालकर इसका पेस्ट तैयार करें।

इसके बाद इसे ब्रश की मदद से पूरे चेहरे पर अप्लाई करें। करीब 15 से 20 मिनट सूखने दें। फिर पानी से चेहरे को साफ कर लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और इवन नजर आएगी।इसे आप हफ्ते में 1 बार जरूर ट्राई कर सकते है। इससे माथे की टैनिंग और चेहरा इवन नजर आता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...