सोशल मीडिया को लेकर पूरी दुनिया से आ रही प्रतिक्रियाओं के बीच स्पेन की सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है।
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने कहा कि स्पेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाना चाहता है। एक वरिष्ठ सरकारी सूत्र ने बताया कि ग्रीस भी 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इसी तरह के प्रतिबंध की घोषणा करने के करीब है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को अश्लील और भड़काऊ ऑनलाइन कंटेट (Online Content) से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने का फैसला किया गया है। जल्द ही सरकार इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर देगी।
सांचेज़ ने यह भी कहा कि उनकी सरकार एक ऐसा कानून बनाएगी जिसके तहत सोशल मीडिया के अधिकारियों को उनके प्लेटफॉर्म पर नफरत फैलाने वाले भाषणों के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा।