1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जवानों को योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ और निरोग जीवन के लिए किया जागरूक

जवानों को योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ और निरोग जीवन के लिए किया जागरूक

जवानों को योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ और निरोग जीवन के लिए किया जागरूक

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यक्षेत्र समवाय सोनौली में जवानों को एक कुशल एवं प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कराया गया। योग सत्र के दौरान प्रशिक्षक ने विभिन्न आवश्यक योगासन, उनके सही अभ्यास की तकनीकें और योग से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

पढ़ें :- अ​खिलेश यादव, बोले- भाजपा ने तो फिरौती में पूरा सूबा मांग लिया, बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण

इंस्पेक्टर अरुण पांडेय ने बताया कि जवानों को यह समझाया गया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, चुस्त और निरोग रहता है। योग तनाव, थकान और मानसिक दबाव को कम करता है, जबकि श्वास संबंधी तकनीकें फेफड़ों की क्षमता बढ़ाकर मन को एकाग्र करने में मदद करती हैं।

योग के माध्यम से शारीरिक लचीलापन, सहनशक्ति और प्रतिरोधक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

सत्र में सोनौली के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे मनोयोग से योगाभ्यास किया। सभी जवानों ने संकल्प लिया कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को नियमित रूप से अपनाते हुए स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करेंगे।

पढ़ें :- अखिलेश, बोले-US-Israel War हिंद महासागर तक पहुंचना चिंताजनक, ये भाजपा सरकार की ‘अभूतपूर्व चुप्पी’ किसी विशेष भय के कारण इसे ‘घिग्घी बँधना’ माना जाए

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...