HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Somalia and Kenya Flood : केन्या और सोमालिया में बाढ़ से भारी तबाही, हजारों लोग विस्थापित हो गए

Somalia and Kenya Flood : केन्या और सोमालिया में बाढ़ से भारी तबाही, हजारों लोग विस्थापित हो गए

केन्या और सोमालिया में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Somalia and Kenya Flood : केन्या और सोमालिया में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। सोमालियाई सरकार ने खतरनाक मौसम के कारण इमरजेंसी की घोषणा कर दी।

पढ़ें :- France New Caledonia riots : न्यू कैलेडोनिया द्वीप पर भड़के दंगे, चार लोगों की मौत, आपातकाल लागू

खबरों के अनुसार,बचावकर्मी दक्षिण सोमालिया के जुबालैंड राज्य के ल्यूक जिले में बाढ़ में फंसे लगभग 2500 लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। यूएन ऑफिस ने जुबा और शूबेले नदियों के किनारे रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। यूएन ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से निकलने के लिए कहा है।

मंडेरा और वजीर सबसे ज्यादा प्रभावित
बीते चार वर्षों से लगातार सूखे का सामना कर रहे सोमालिया को भारी बारिश ने अब अकाल की ओर धकेल दिया है। पड़ोसी मुल्क केन्या में रेड क्रॉस ने कहा कि शुक्रवार को हुई भारी बारिश से मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। पोर्ट सिटी मोम्बासा और ईस्टर्न काउंटी मंडेरा और वजीर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...