1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कभी कांग्रेस तो कभी बसपा से हाथ मिलाते-मिलाते सपा खुद बदरंग हो चुकी : केशव मौर्य

कभी कांग्रेस तो कभी बसपा से हाथ मिलाते-मिलाते सपा खुद बदरंग हो चुकी : केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर सपा और भाजपा के बीच जमकर सियासी तकरार जारी है। दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे पर तीखा हमला बोल रहे हैं। इन सके बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर सपा और भाजपा के बीच जमकर सियासी तकरार जारी है। दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे पर तीखा हमला बोल रहे हैं। इन सके बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, ”कभी कांग्रेस तो कभी बसपा से हाथ मिलाते-मिलाते सपा खुद बदरंग हो चुकी है।” बता दें कि, केशव मौर्य अक्सर सपा सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते रहते हैं। इनका दावा है कि, उपचुनाव में सभी सीटें जीतने के साथ ही 2027 में 2017 को दोहराएंगे।

पढ़ें :- Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल

बता दें कि, उत्तर प्रदेश में जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, उसमें कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर, मीरापुर, गाजियाबाद, मझावां, खैर, फूलपुर, कुंदरकी और सीसामऊ विधानसभा सीट शामिल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...