1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sonakshi-Zaheer Marriage : जहीर इकबाल ने माता रानी के आगे झुकाया सिर, होने वाली दुल्हनिया सोनाक्षी सिन्हा संग दिखे पूजा करते

Sonakshi-Zaheer Marriage : जहीर इकबाल ने माता रानी के आगे झुकाया सिर, होने वाली दुल्हनिया सोनाक्षी सिन्हा संग दिखे पूजा करते

Sonakshi-Zaheer Marriage : सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल को साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच इस खूबसूरत जोड़ी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे शादी से पहले माता रानी का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Sonakshi-Zaheer Marriage : सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल को साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच इस खूबसूरत जोड़ी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे शादी से पहले माता रानी का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। क्लिप में दोनों को देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं।

पढ़ें :- The 50 Show : टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित किस पर हुईं आग-बबूला? देखें वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि सोनाक्षी और जहीर (Sonakshi-Zaheer) ने हाथों में पूजा का थाल पकड़ा हुआ है। वहीं जहीर माता रानी के आगे हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी भी हाथ जोड़े खड़ी हैं। इसके बाद दोनों माता रानी के आगे सिर झुकाते हैं। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।

बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज हमेशा के लिए एक दूसरे के होने वाले हैं। कपल की शादी आज यानी 23 जून को है। ऐसे में सभी लोग सोनाक्षी को दुल्हन बना देखने के लिए बेहद ही ज्यादा एक्साइटेड हैं। सोनाक्षी सिन्हा की शादी की अनाउंसमेंट से लेकर अभी तक एक्ट्रेस को धर्म को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि उन्हें इस बात से दूर दूर तक कोई फर्क नहीं पड़ता। सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ बेहद खुश हैं और रिश्ता ऑफिशियल करने से पहले भी उनके साथ सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स शेयर कर चुकी हैं। इससे पहले खबरें ये भी उड़ रही थीं कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। हालांकि ये सब सिर्फ खबरें ही थें।

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने बेटी की शादी से ठीक पहले फालतू चीजें बोलने वालों को खामोश कर दिया। अब पूरा परिवार शादी के लिए इकट्ठा हुआ है। इस शादी में अक्षय कुमार, अदिति राव हैदरी, सलमान खान से लेकर कई सारे सितारों को इनविटेशन मिला हुआ है। अब फैंस को इंतजार है तो बस सोनाक्षी सिन्हा को दुल्हन बने देखने का।

पढ़ें :- T20 world cup 2026: नीली टी-शर्ट वाली 'मिस्ट्री गर्ल' अब देसी अवतार में ढाया कहर, आज हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये कौन है?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...