सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी डिलीवरी के बाद बिना क्रैश डाइट और क्रेजी वर्कआउट के अपना वजन घटाया है. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बॉलीवुड की फैशन आइकन हैं. एक्ट्रेस अपने स्टाइल स्टेटमेंट से हमेशा नए बेंचमार्क सेट करती रहती हैं. हालांकि बेटे के जन्म के बाद से वे काफी टाइम से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं.
Sonam Kapoor Pic: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी डिलीवरी के बाद बिना क्रैश डाइट और क्रेजी वर्कआउट के अपना वजन घटाया है. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बॉलीवुड की फैशन आइकन हैं. एक्ट्रेस अपने स्टाइल स्टेटमेंट से हमेशा नए बेंचमार्क सेट करती रहती हैं. हालांकि बेटे के जन्म के बाद से वे काफी टाइम से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं.
बावजूद इसके वे सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट शेयर कर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट शेयर करती रहती हैं.
आपको बता दें, वहीं अब एक्ट्रेस ने पोस्ट प्रेग्नेंसी को लेकर बात की. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने गोल्डन बॉर्डर के साथ व्हाइट लहंगे में अपनी बेहद शानदार तस्वीरे शेयर की हैं. एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में बेहद शानदार लग रही हैं.
View this post on Instagram
पढ़ें :- अभिनेत्री सरगुना मेहता अपने पहले बच्चे को लेकर भड़की, कहा- बेबुनियाद खबरे न फैलाए, पति रबि दुबे की फिल्म रामायण आएगी दिवाली पर
सोनम ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही खुलासा किया कि बेटे वायु के जन्म के बाद फिर से फिट होने के लिए उन्होंने क्या किया और इस जर्नी में उन्हें कितना समय लगा. तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा, “मुझे फिर से अपने जैसा महसूस करने में 16 महीने लग गए. बिना किसी क्रैश डाइट और क्रेजी वर्कआउट के धीरे-धीरे, लगातार खुद की देखभाल और बच्चे की देखभाल से, मैं अभी तक वहां नहीं हूं, लेकिन लगभग वहीं हूं जहां मैं होना चाहती हूं.फिर भी मैं अपनी बॉडी के लिए बहुत ग्रेटफुल हूं और यह कितना इनक्रेडिबल है.”
View this post on Instagram
पढ़ें :- अभिनेता रणवीर सिंह से मांगी गई 20 लाख रुपए की फिरौती, क्राइम ब्रांच ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर
यानी सोनम कपूर ने खुलासा किया है कि उन्होने बिना डाइट और क्रेजी वर्कआउट के अपना वजन 16 महीनों में कम कर लिया है. वहीं सोनम के मां बनने के बाद की जर्नी को लेकर बात करना फैंस को काफी पसंद आया है. कईं फैंस ने एक्ट्रेस के स्टनिंग लुक की काफी तारीफ की है. सोनम की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं.