HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली:केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के जनसभा के बाद बदला नगर का चुनावी समीकरण

सोनौली:केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के जनसभा के बाद बदला नगर का चुनावी समीकरण

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के जनसभा के बाद बदला नगर का चुनावी समीकरण

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महाराजगंज::आदर्श नगर पंचायत सोनौली में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नगर मे जनसंपर्क से भाजपा का चुनावी समीकरण बदलने लगा है। व्यापारियों से जनसंपर्क कर श्री चौधरी ने अखिलेश त्रिपाठी के समर्थन में कमल के चुनाव चिन्ह पर वोट मांगा है।

पढ़ें :- Viral Video: हिस्ट्रीशीटर शाहरुख ने दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी

सोनौली नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिलेश त्रिपाठी के समर्थन में सोनौली कस्बे के चुनावी जनसभा को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने संबोधित किया।

रविवार की शाम को सोनौली कस्बे के श्री राम जानकी मंदिर चौराहे पर नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से विजई बनाइए तभी सोनौली नगर का विकास हो सकेगा। भारी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिक और व्यापारियों को संबोधित करते हुए विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि आपको बरगलाने के लिए बहरूपिया निकल पड़े हैं। लेकिन उनके चक्कर में आने की जरूरत नहीं है। पार्टी ने सज्जन और सरल स्वभाव के व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया है। 4 तारीख को अपना आशीर्वाद देकर कमल खिलाना है।

बता दे कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के नगर भ्रमण से सोनौली नगर पंचायत में भाजपा के पक्ष मे पूरी तरह से फिजा बदलने लगा है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व्यापारी नेता विजय रौनियार,राजेश सिंह,रुपेश अग्रवाल,भोला शर्मा सहित तमाम व्यापारीयो के प्रतिष्ठान पर गए और उन्हें केंद्र एवं प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया. साथ ही कहा अगर आपका अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी का होगा तो नगर में विकास तेजी से होगा और सभी योजनाएं आसानी से आप तक पहुंच पाएगा.

इसके पहले हुए चुनावी सभा का संचालन मधु सिंह ने किया जबकि जनसभा को ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया,कन्हैया लाल गुप्ता,प्रत्याशी अखिलेश त्रिपाठी, प्रेम जायसवाल, सीताराम लोहिया, रवि वर्मा,धर्मेंद्र जायसवाल, विष्णु देव चौरसिया, राजू भारती सहित तमाम लोग मौजूद ने संबोधित किया।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली की जंग में बीजेपी पर भारी 'पुरानी दुश्मनी', ​शाह कैसे लगाएगें कांग्रेस के गढ़ में सेंध

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...