1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. संगीत की दुनिया की लीजेंड आशा भोंसले के पैर पखारते दिखे सोनू निगम, वायरल हुआ वीडियो

संगीत की दुनिया की लीजेंड आशा भोंसले के पैर पखारते दिखे सोनू निगम, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) की आवाज का भला कौन दीवाना नहीं है। अपनी आवाज के लिए उन्हें ढेर सारा प्यार मिलता रहा है। सोनू निगम सिर्फ अपनी आवाज ही नहीं बल्कि अपने नेचर के लिए भी फैंस के बीच मशहूर हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Sonu Nigam: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) की आवाज का भला कौन दीवाना नहीं है। अपनी आवाज के लिए उन्हें ढेर सारा प्यार मिलता रहा है। सोनू निगम सिर्फ अपनी आवाज ही नहीं बल्कि अपने नेचर के लिए भी फैंस के बीच मशहूर हैं। हाल ही में सिंगर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे संगीत की दुनिया की लीजेंड आशा भोंसले के पैरों को धोते और उन्हें अपने माथे से लगाते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

वीडियो में सोनू निगम कुर्सी पर बैठीं आशा भोसले के पैर धोते दिख रहे हैं। पैर धोने से पहले वे आशा भोसले के पैरों को झुककर अपने माथे से लगाते हैं। बताते चलें कि देश की जानी मानी सिंगर आशा भोसले की बायोग्राफी स्वरस्वामिनी आशा के लॉन्च का ये मौका था। बुक लॉन्चिंग के मौके पर कई दिग्गज लोग वहां पहुंचे थे। यहां कई सारे बॉलीवुड के सेलेब्स भी थे।

पढ़ें :- सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के पक्ष में उतरे, कहा- डॉलर ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता

इस बीच सिंगर सोनू निगम भी वहां पहुंचे और उन्होंने जिस तरह का सम्मान आशा भोसले को दिया है, वो लोगों का दिल जीत रहा है। सोनू निगम को आशा भोसले के पैरों में बैठा देखा जा सकता है। वे आशा भोसले के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे कि किसी मंदिर में भक्त भगवान के साथ करता है। पहले वो बर्तन और गुलाब की पंखुड़ियों वाला पानी मंगवाते है और फिर सिंगर पहले तो आशा भोसले के पैर चूमते हैं और फिर उनके पैरों में झुकते नजर आ रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...