1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा ने अखिलेश यादव को 2027 का सत्ताधीश बताया, लखनऊ में लगे पोस्टर्स ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल किया गर्म

सपा ने अखिलेश यादव को 2027 का सत्ताधीश बताया, लखनऊ में लगे पोस्टर्स ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल किया गर्म

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का जन्मदिन वैसे तो कार्यकर्ता व वह खुद एक जुलाई को मनाते हैं, लेकिन राजनीति में अपनी पैठ बनाने व चर्चा में बने रहने के लिए कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेते हैं। विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी के सामने लगा पोस्टर तो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का आज जन्मदिन बता रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का जन्मदिन वैसे तो कार्यकर्ता व वह खुद एक जुलाई को मनाते हैं, लेकिन राजनीति में अपनी पैठ बनाने व चर्चा में बने रहने के लिए कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेते हैं। विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी के सामने लगा पोस्टर तो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का आज जन्मदिन बता रहा है। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साहित है। समर्थकों की ओर से लगातार बधाई दिए जा रहे हैं। उनके समर्थक और कार्यकर्ता आज उन्हें जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक पोस्टर काफी सुर्खियों में आ रहा है। इस पोस्टर में अखिलेश यादव को लेकर ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’ लिखा गया है।

पढ़ें :- भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत से बढ़ाए कदम, अर्शदीप ने झटके तीन विकेट

जानें क्या है पूरा माजरा

आपको बताते चलें कि आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर सपा नेताओं और उनके चाहने वालों की तरफ से खूब सारे बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में सपा नेता जयराम पांडेय की ओर से सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट डाली गई। इस पोस्ट में अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई, और साथ ही एक तस्वीर लगाई गई। ये तस्वीर सपा दफ्तर के बाहर के एक पोस्टर की है। इस पोस्टर में लिखा है कि ’24 में बरसा जनता का आशीष, दिवारों पर लिखा है, कौन होगा…सत्ताईस का सत्ताधीश।’ जन्मदिन की बधाई की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सफल भविष्य की शुभकामनाएं

पढ़ें :- एलपीसीपीएस के पत्रकारिता विभाग में आयोजित फ़िल्म फेस्टिवल रंगरीति 4.0 का समापन

इस पोस्ट के अंत में संस्कृत में एक श्लोक लिखा हुआ है। ‘त्वं जीव शतं वर्धमानः. जीवनं तव भवतु सार्थकम्. इति सर्वदा मुदं प्रथयामहे. जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि।’ इस श्लोक का अर्थ है कि आप जियो सौ साल, आपकी जिंदगी सफल हो, आप हमेशा प्रसन्न रहें। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको बताते चलें कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव में सपा का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा था।पार्टी को प्रदेश के 70 में से 37 सीटें मिली थी। इस पोस्ट में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में लिखा था। उम्मीद की गई है कि अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत मिले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...