1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा माफ़ियाओं के बल पर सरकार बनाने के देख रही है मुंगेरीलाल के हसीन सपने…केशव मौर्य ने साधा निशाना

सपा माफ़ियाओं के बल पर सरकार बनाने के देख रही है मुंगेरीलाल के हसीन सपने…केशव मौर्य ने साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, सुशासन सदैव कुशासन कभी नहीं। 2027 में 2017 दोहरायेंगे। सपा को समाप्त वादी पार्टी बनायेंगे। गुंडागर्दी अपराध के गर्त में जाने से यूपी को बचायेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, सुशासन सदैव कुशासन कभी नहीं। 2027 में 2017 दोहरायेंगे। सपा को समाप्त वादी पार्टी बनायेंगे। गुंडागर्दी अपराध के गर्त में जाने से यूपी को बचायेंगे।

पढ़ें :- PM मोदी, प्रियंका गांधी, सुप्रिया सुले-धर्मेंद्र यादव... संसद सत्र के बाद पक्ष-विपक्ष में 'चाय पर चर्चा'

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, सपाई 2027 यूपी में गुंडों अपराधियों दंगाइयों बलात्कारियों भू माफ़ियाओं, शराब माफ़ियाओं, नक़ल माफ़ियाओं, भर्ती माफ़ियाओं के बल पर सरकार बनाने को मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते हैं।

पढ़ें :- यूपी में ठंड ने कई जिलों में स्कूलों में लगाया ताला, मौसम विभाग ने 35 जिलों के लिए जारी किया 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट

परंतु 2047 तक देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और रहेगी। सुशासन सदैव कुशासन कभी नहीं। 2027 में 2017 दोहरायेंगे। सपा को समाप्त वादी पार्टी बनायेंगे। गुंडागर्दी अपराध के गर्त में जाने से यूपी को बचायेंगे। बता दें कि, ​केशव मौर्य लगातार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते रहते हैं। वहीं, अखिलेश यादव ने भी अक्सर केशव मौर्य पर दिखे हमले बोला करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...