HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा नेता रमाकांत यादव बोले- ना मैं होली मनाता हूं ना ही इसे मनाने की किसी को सलाह देता हूं

सपा नेता रमाकांत यादव बोले- ना मैं होली मनाता हूं ना ही इसे मनाने की किसी को सलाह देता हूं

पूरे देश प्रदेश होली का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक और बाहुबली नेता रमाकांत यादव ने होली को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने होली को पर्व मानने से इनकार करते हुए कहा है कि वह इसे नहीं मनाते हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

आजमगढ़। पूरे देश प्रदेश होली का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक और बाहुबली नेता रमाकांत यादव ने होली को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने होली को पर्व मानने से इनकार करते हुए कहा है कि वह इसे नहीं मनाते हैं। रामाकांत यादव ने इस मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देने से इनकार करते हुए कहा है कि वह दूसरों को भी यह त्योहार नहीं मनाने को कहते हैं।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

रमाकांत यादव ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा, ”पहली बात तो यह है कि मैं खुद होली मनाता नहीं हूं और लोगों को मना करता हूं कि होली हम लोगों का त्योहार नहीं है। यह होली क्यों मनाते हैं, मैं इससे दुखी हूं, इसलिए हम होली मनाने से लोगों को मना करते हैं।” रमाकांत यादव का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रमाकांत यादव ने इस विवादित बयान को लेकर एक टीवी चैनल से फोन पर बातचीत में कहा, ”मेरी इच्छा है, मैं नहीं मनाना चाहता हूं। मैं अपने लोगों को मना भी करता हूं।

यह बेकार त्योहार है, हम लोगों से मना करते हैं कि मत मनाइए।” उन्होंने यह भी कहा कि गरीब बस्तियों में बहू-बेटियों को जिस तरह शरीर में रंग लगाया जाता है वह उन्हें पसंद नहीं है। रमाकांत यादव ने होली की शुभकामनाएं देने से इनकार करते हुए कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जंयती है तब वह शुभकामनाएं देंगे। रामकांत यादव आजमगढ़ से चार बार के सांसद और चार बार के विधायक रह चुके हैं। इस बार वह फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। उनका विवादों से पुराना नाता रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...