1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर दान चोरी प्रकरण पर पूर्व भाजपा सांसद विनय कटियार ने कहा- स्वतंत्र जांच हो, करोड़ों लोगों की श्रद्धा और विश्वास से जुड़ा मामला

राम मंदिर दान चोरी प्रकरण पर पूर्व भाजपा सांसद विनय कटियार ने कहा- स्वतंत्र जांच हो, करोड़ों लोगों की श्रद्धा और विश्वास से जुड़ा मामला

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi Mandir) चढ़ावे में 7 करोड़ रुपये की चोरी के दावे पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे वरिष्ठ भाजपा नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार (Former BJP MP Vinay Katiyar) ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या।  श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi Mandir) चढ़ावे में 7 करोड़ रुपये की चोरी के दावे पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे वरिष्ठ भाजपा नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार (Former BJP MP Vinay Katiyar) ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने ​कहा कि करोडों रामभक्तों की आस्था से जुड़े इस विषय पर उठे सवालों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

पढ़ें :- राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़े फैसले, प्रवक्ता नियुक्त होगा, CEO के चयन पर एक महीने बाद फैसला

उन्होंने कहा कि मैं इसी विषय की जानकारी लेने अयोध्या आया हूं। यहां की स्थिति समझने के बाद ही कुछ कहूंगा। अगर कोई आरोप सामने आए हैं तो उनकी जांच जरूर होनी चाहिए। फिलहाल मेरे पास पूरी जानकारी नहीं है कि वास्तव में कोई चोरी या अनियमितता हुई है या नहीं। लेकिन जिस तरह के आरोप सामने आ रहे हैं, उनकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। लेकिन जब इतने बड़े स्तर पर सवाल उठ रहे हैं तो जांच जरूरी है। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

दानराशि को लेकर उठे हैं सवाल

राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में दानराशि भी जमा हो रही है। दान की गिनती बैंक कर्मियों और ट्रस्ट द्वारा नियुक्त कर्मचारियों की निगरानी में सीसीटीवी कैमरों के बीच की जाती है। हाल ही में दानराशि में कथित गड़बड़ी और चोरी की चर्चाओं ने विवाद खड़ा कर दिया। हालांकि अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दानराशि से जुड़े किसी भी विवाद का पारदर्शी समाधान होना चाहिए

पढ़ें :- सपा सांसद सनातन पांडे का मुख्यमंत्री योगी पर बड़ा आरोप, राममंदिर चोरी का पूरा माल अयोध्या से लेकर लखनऊ आये, उसी पैसे से पश्चिम बंगाल और बिहार का चुनाव जीता

विनय कटियार (Vinay Katiyar) ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में दानराशि से जुड़े किसी भी विवाद का पारदर्शी समाधान होना चाहिए। अगर किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता हुई है तो जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।” मैं मंदिर की व्यवस्थाओं से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा नहीं हूं। मैं नियमित रूप से मंदिर नहीं जाता। एक बार गया था। व्यवस्थाओं में मेरी कोई भूमिका नहीं है। इसलिए पूरी जानकारी के बिना अंतिम टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

जरूरत पड़े तो स्वतंत्र जांच भी करानी चाहिए, पारदर्शिता से बढ़ेगा विश्वास

कटियार ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) को इस पूरे मामले की समीक्षा करनी चाहिए। जरूरत पड़े तो स्वतंत्र जांच भी करानी चाहिए, ताकि किसी तरह का संशय न रहे। जब मामला करोड़ों लोगों की श्रद्धा और विश्वास से जुड़ा हो, तब पारदर्शिता सबसे महत्वपूर्ण होती है। जांच होगी तो सत्य सामने आएगा और लोगों का विश्वास और मजबूत होगा।” दानराशि को लेकर उठे विवाद पर अभी तक ट्रस्ट की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि विनय कटियार के बयान के बाद यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। फिलहाल श्रद्धालुओं, संत समाज और राजनीतिक विशेषज्ञों की नजरें इस मामले पर टिकी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...