1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Special Tourist Destinations : कुछ खास डेस्टिनेशन आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगे , जल्दी बैग पैक करिये

Special Tourist Destinations : कुछ खास डेस्टिनेशन आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगे , जल्दी बैग पैक करिये

इस समय गर्मी का मौसम है। क्या आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो हम यहां कुछ खास जगहों के बारे में बता रहे हैं। आप इन जगहों पर अपने पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिता सकते हैं। तो तैयार हो जाइए रोमांटिक ट्रिप के लिए। इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर हाथों में हाथ डालकर जाएं। 

By अनूप कुमार 
Updated Date

Special Tourist Destinations : इस समय गर्मी का मौसम है। क्या आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो हम यहां कुछ खास जगहों के बारे में बता रहे हैं। आप इन जगहों पर अपने पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिता सकते हैं। तो तैयार हो जाइए रोमांटिक ट्रिप के लिए। इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर हाथों में हाथ डालकर जाएं।

पढ़ें :- Lake Travel : सुकून भरे माहौल में शीशे की तरह चमकता है पानी , सैलानी दुनिया भर से इन झीलों को देखने आते है

वागामान:  वागामन केरल में है। यह जगह अपनी प्राकृतिक छटा के लिए प्रसिद्ध है। वागामान ‘ग्लास ब्रिज’ भारत का सबसे लंबा ब्रैकेट ग्लास ब्रिज है। कपल यहां पर बोटिंग करते हुए खूबसूरत तस्वीरें ले सकते हैं। पैराग्लाइडिंग जैसी साहसिक गतिविधियाँ भी कर सकते हैं। यहां पर पालाजोकुमपारा वॉटरफाल है।

यरकौड: यरकौड तमिलनाडु का हिल स्टेशन है।  यरकौड की झील यहां का सबसे बड़ा अट्रैक्शन है। यहां बहने वाली शीतल हवा आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। यहां समर फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाता है। यहां की वादियों में घूमते समय हिरण और मोर आपको नजर आ जाएंगे।

माथेरान: माथेरान महाराष्ट्र का उभरता हुआ हिल स्टेशन है। यह स्टेशन अपनी ‘सीनिक ब्यूटी’और शहर के हंगामें से कोसों दूर शांत माहौल  के लिए जाना जाता है। यहां पर चलने वाली टॉय ट्रेन भी बहुत फेमस है। यहां की खास बात है कि यहां पर दूसरी गाड़ियों पर रोक है। यहां पर घोड़े से, रिक्शे से ट्रैवल किया जाता है। यह पहाड़ों से घिरा होने के कारण यहां से दिखने वाला व्यू बहुत ही खूबसूरत है।

पढ़ें :- Offbeat Destinations : ऑफबीट डेस्टिनेशन घूमने लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट, जानें कैसे करें विजिट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...