HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कर्नाटक के मंगलुरु में मस्जिद पर पत्थरबाजी; पुलिस ने VHP के 5 सदस्य गिरफ्तार

कर्नाटक के मंगलुरु में मस्जिद पर पत्थरबाजी; पुलिस ने VHP के 5 सदस्य गिरफ्तार

Stone Pelting on Mosque in Karnataka: कर्नाटक के मंगलुरु में मस्जिद पर पथराव के मामले में पुलिस ने हिंदू संगठन के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पथराव बाहरी इलाके में कटिपल्ला 3 ब्लॉक की बद्रीया मस्जिद पर हुई। आरोपी पथराव करने वाले बाइक पर सवार होकर आए थे। इस घटना में मस्जिद की खिड़कियों के कांच टूट गए थे।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- तुंगभद्रा बांध के सभी 33 गेट खोले गए, इन इलाकों के लिए खतरे की घंटी!

स्थानीय पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे हुई। दो बाइक पर चार बदमाश आए और उन्होंने मस्जिद पर पथराव किया। घटना के बाद मंगलुरु के बाहरी इलाके सुरथकल के पास कटिपल्ला में रात को लोग इकट्ठा हो गए, मामले की गंभीरता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को तैनात किया गया। मंगलुरु पुलिस कमिश्नर (Mangaluru Police Commissioner) ने बताया कि घटना में वीएचपी के 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

पुलिस कमिश्नर (Mangaluru Police Commissioner) ने यह भी कहा कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए ज्यादा खुलासा नहीं किया जा सकता। स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...