1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अजब गजब मामला: सिर्फ महिलाओं से करता है नफरत, देखते ही भड़क जाता है ये बंदर करता है हमला

अजब गजब मामला: सिर्फ महिलाओं से करता है नफरत, देखते ही भड़क जाता है ये बंदर करता है हमला

खासियत यह है कि बंदर सिर्फ महिलाओं पर हमला करता है उन्हें की काटने दौड़ता है जबकि पुरुषों पर बिल्कुल भी हमला नहीं करता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के आगरा से बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां शिक्षा भवन में रहने वाला बंदर सिर्फ महिलाओं पर ही हमला करता है। इस बंदर ने एक महीने में एक दर्जन से भी अधिक महिलाओं पर हमला किया है।

पढ़ें :- पूरे कमरे में एक अकेली छात्रा ने दी परीक्षा, परीक्षक समेत आठ कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बंदर का महिलाओं में खूब खौंफ है

विभागीय अधिकारियों ने वन विभाग को इसकी शिकायत पत्र लिख कर की है। इस बंदर का महिलाओं में खूब खौंफ है। खासियत यह है कि बंदर सिर्फ महिलाओं पर हमला करता है उन्हें की काटने दौड़ता है जबकि पुरुषों पर बिल्कुल भी हमला नहीं करता है।

कई महिलाओं बंदर के हमले से घायल हो चुकी है

शिक्षा भवन के कर्मचारियों को खुद भी इस बात पर हैरानी होती है। बंदर कमरे में आकर खूब उत्पात मचाता है जबकि पुरुषों के साथ मित्रवत रहता है  महिला को देखते ही उग्र हो जाता है। कई महिलाएं बंदर के हमले से घायल हो चुकी है।

पढ़ें :- Shocking news: साहब हमारी शादी करा दीजिए...रोटी की परेशानी है और सर्दी का भी मौसम है...शिकायत लेकर थाने पहुंचा नीरज

वहीं दूसरी तरफ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के दौनेरिया ने मीडिया को बताया कि पशुपालन विभाग की तरफ से हुए कुछ शोध के अनुसार कुत्ते और बंदर भावनात्मक रुप से बहुत गंभीर होते है। इस बंदर की जो क्रिया कलाप है उसके अनुसार निश्चितरुप से इसके साथ किसी महिलाओं ने गलत व्यवहार किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...