HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Sub Inspector Recruitment: उप राज्यपाल ने की CBI जांच की सिफारिश, पुलिस सब-इंस्पेक्टर की भर्ती रद्द

Sub Inspector Recruitment: उप राज्यपाल ने की CBI जांच की सिफारिश, पुलिस सब-इंस्पेक्टर की भर्ती रद्द

जम्मू-कश्मीर पुलिस सब-इंस्पेक्टर की भर्ती कथित रूप से धांधली के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई है। हालांकि 1200 सब इंस्पेक्टरों की चयन सूची जम्मू कश्मीर सेवा भर्ती बोर्ड पिछले सप्ताह ही जारी कर दी थी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Sub Inspector Recruitment: जम्मू-कश्मीर पुलिस सब-इंस्पेक्टर की भर्ती (Recruitment of Sub Inspector) कथित रूप से धांधली के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई है। हालांकि 1200 सब इंस्पेक्टरों की चयन सूची जम्मू कश्मीर सेवा भर्ती बोर्ड पिछले सप्ताह ही जारी कर दी थी।

पढ़ें :- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के नये परिसर के उन्नाव जिले में स्थापना पर लगी अंतिम मुहर, योगी सरकार दे चुकी है मंजूरी

लेकिन चयन प्रक्रिया में भाई भतीजावाद के आरोपों के बाद इसे अब रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें, वहीं जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मामले की जांच केंद्रीय अंवेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की सिफारिश कर दी है।

आवश्यक जानकारी 

विवादों के बीच चयन की प्रक्रिया पूरी होने साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस सब-इंस्पेक्टर की भर्ती को अंतिम रूप दे दिया गया था। पिछले सप्ताह चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी हो गई थी। लेकिन अब इस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है।

जम्मू कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा अपने शरुआती दिनों से ही विवादों के घेरे में है। चयन सूची में स्थान पाने से वंचित अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में धांधली और भाई भतीजावाद का आरोप लगाया है। चयन सूची से बाहर हुए अभ्यर्ती लगातार विरोध कर रहे थे।

उप राज्यपाल ने की CBI जांच की सिफारिश

इससे पहले उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा था कि पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती में धांधली के आरोपों की जांच गृह विभाग के प्रधान सचिव आरके गोयल की अध्यक्षता में होगी। लेकिन अब उन्होंने मामले की जांच CBI से कराने की सिफारिश कर दी है।

पढ़ें :- UP Board Exam 2025 : ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी जारी, 25 सितम्बर तक परीक्षा केन्द्र के लिए करें आवेदन

1200 पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती का मामला

जम्मू- कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 1200 पदों के सापेक्ष निकाली गई थी। जिसकी चयन प्रक्रिया सवालों के घेरे है। इसमें शामिल लगभग दो दर्जन सगे भाईयों को चयन सूची में जगह देने के आरोप लग रहे हैं।

पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप

जम्मू- कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती में ऐसे करीब दो दर्जन मामले होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं कुछ चयनित उम्मीदवार ऐसे हैं जो आपस में रिश्तेदार हैं। इसके अलावा एक ही जगह पढ़ाई करने वाले लगभग 60 उम्मीदवारों का नाम चयन सूची में है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...