1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 27 November ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

27 November ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

27 November ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 27 November का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

27 November ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 27 November का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- IIT बॉम्बे सुसाइड केस, साहिल वाकोडे के माता-पिता से राहुल गांधी की बातचीत, हर संभव मदद का भरोसा

1001 – हिंदू शासक जयपाल को आक्रमणकारी महमूद गजनी ने हराया।
1095 – पोप अर्बन द्वितीय ने पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।
1795 – पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
1807 – पुर्तग़ाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
1815 – पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया।
1895 – अल्फ्रेड नोबेल ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की।
1912 – अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1932 – पोलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1949 – जबलपुर के निवासियों ने चंदा इकट्ठा करके नगरपालिका प्रांगण में सुभद्रा कुमारी चौहान जी की आदमकद प्रतिमा लगवाई जिसका अनावरण कवयित्री और उनकी बचपन की सहेली महादेवी वर्मा ने किया।
1966 – उरुग्वे ने संविधान अपनाया।
1995 – मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो ‘मिस वर्ल्ड’ 1995 चुनी गईं।
2000 – फ्लोरिडा में डाले गये मतों की गिनती में जार्ज बुश 537 मतों से जीते, फ्लोरिडा में जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर जार्ज बुश जूनियर का दावा।
2002 – बेलारूस के प्रधानमंत्री जेनेदी वी नोवित्सकी भारत यात्रा पर नयी दिल्ली आये।
2004 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2007 – पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने अपने सैनिक साथियों से विदाई ली।
2008- छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना। केन्द्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के जजों के वेतन में तीन गुना बढ़ोत्तरी को हरी झण्डी दी।
2014 – आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज का बाउंसर से घायल होने के बाद मौत हुई।

27 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1952 – बप्पी लाहिड़ी – प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार थे।
1950 – कुइन ओजा – गुवाहाटी, असम से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
1947 – इस्माइल उमर गुलेह – जिबूती के वर्तमान राष्ट्रपति हैं।
1942 – मृदुला सिन्हा – भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और गोवा की पूर्व राज्यपाल थीं।
1881 – काशी प्रसाद जायसवाल – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान।
1888 – गणेश वासुदेव मावलंकर – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे।
1907 – हरिवंश राय बच्चन, प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1940 – ब्रुस ली – मार्शल आर्ट के महानायक।

27 नवंबर को हुए निधन

पढ़ें :- 69,000 Teacher Recruitment Case : सुप्रीम कोर्ट में आज भी लंबी चली सुनवाई, कल भी जारी रहेगी बहस

2018 – मोहम्मद अज़ीज़ – भारत के प्रसिद्ध पार्श्वगायकों में से एक थे।
2008 – विश्वनाथ प्रताप सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
2011 – सुल्तान ख़ान – भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक।
2002 -शिवमंगल सिंह सुमन- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि।
1978 – लक्ष्मीबाई केलकर – भारत की प्रख्यात समाज सुधारक थीं।
1976 – गजानन त्र्यंबक माडखोलकर – मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...