अफ्रीकी देश सूडान में कुदरत के कोप से आई आपदा ने पूरे गांव को निगल लिया। भीषण भूस्खलन से 1,000 लोगों की मौत हो गई।
सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने बताया है कि अगस्त के अंत में कई दिनों की भारी बारिश के बाद रविवार 31 अगस्त को मध्य दारफुर के मर्रा पर्वतों में स्थित तरासिन गांव में भीषण लैंडस्लाइड हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या हजार से ज्यादा है।
विद्रोही समूह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सूडान के दारफूर के गांव में हुए लैंडस्लाइड के बाद गांव पूरी तरह से जमींदोज हो गया है। लोगों के शवों को बरामद करने में मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय सहायता समूहों से अपील की गई है।