1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Sudha Murty : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत, PM मोदी ने दी जानकारी

Sudha Murty : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत, PM मोदी ने दी जानकारी

Sudha Murthy : इंफोसिस फाउंडेशन (Infosys Foundation) की अध्यक्ष सुधा मूर्ति (Sudha Murty) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। वह इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayan Murthy) की पत्नी हैं। उनको राज्यसभा के लिए मनोनीत होने की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक्स पोस्ट के जरिये दी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Sudha Murty : इंफोसिस फाउंडेशन (Infosys Foundation) की अध्यक्ष सुधा मूर्ति (Sudha Murty) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। वह इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayan Murthy) की पत्नी हैं। उनको राज्यसभा के लिए मनोनीत होने की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक्स पोस्ट के जरिये दी है।

पढ़ें :- होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें, शौकीन जमकर छलका सकेंगे जाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति जी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी ‘नारी शक्ति’ का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।’

पढ़ें :- Israel-Iran War: इजरायल ने किया दावा तहरान में हुए हमले मारे गए ईरान के नए रक्षा मंत्री माजिद

बता दें कि सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन (Infosys Foundation) की अध्यक्ष होने के साथ-साथ मशहूर लेखिका और समाजसेवी भी हैं। वह लगातार महिलाओं और बच्चों के लिए काम करती रही हैं। उन्होंने कई प्रेरणादायक किताबें लिखी हैं। सुधा और उनके पति नारायण मूर्ति के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी अक्षता मूर्ति ब्रिटेन के वर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं। अक्षता की पहचान ब्रिटेन में रहने वालीं भारतीय फैशन डिजाइनर के रूप में भी है। जबकि बेटा रोहन मूर्ति अमेरिका बेस्ड सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट फर्म सोरोको (Soroco) का फाउंडर हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...