1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी का चुनाव चिन्ह और प्रदेश अध्यक्ष बदला

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी का चुनाव चिन्ह और प्रदेश अध्यक्ष बदला

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party)  ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने प्रेमचंद कश्यप (Premchand Kashyap) को सुभासपा (SBSP)  की यूपी इकाई का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा सुभासपा (SBSP) ने पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी की जगह चाभी रखा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party)  ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने प्रेमचंद कश्यप (Premchand Kashyap) को सुभासपा (SBSP)  की यूपी इकाई का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा सुभासपा (SBSP) ने पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी की जगह चाभी रखा है। लखनऊ में आयोजित बैठक के दौरान सुभासपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर (OP Rajbhar) को चुना है। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (SBSP President Om Prakash Rajbhar)  ने बताया कि पार्टी के लिहाज से उत्तर प्रदेश को 4 भागों में बाटा गया है, जिसमें 4 मंडल अध्यक्ष और 1 प्रदेश अध्यक्ष होगा। राजभर ने कहा कि पार्टी ने 1 महीने सदस्यता अभियान चलाया।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को किया पस्त, 8 मार्च को न्यूजीलैंड से मुकाबला 

उन्होंने बताया कि हम अपनी पार्टी का चिन्ह छड़ी की जगह चाभी बनाने जा रहे हैं।ओपी राजभर, योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वहीं उनकी पार्टी के कुल 6 विधायक विधानसभा में हैं। सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) की महत्वपूर्ण बैठक रवीन्द्रालय चारबाग़ लखनऊ बुलायी गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से तीन महत्वपूर्ण पदों की पुनः घोषणा की गई जिसमें ओमप्रकाश राजभर को राष्ट्रीय अध्यक्ष और डॉ अरविंद राजभर को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई। साथ ही राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर (Arun Rajbhar) ,प्रदेश अध्यक्ष एवं 25 ज़िलों के जिलाध्यक्षों व विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरून राजभर (Arun Rajbhar) ने बताया कि पिछले एक महीने तक प्रदेशस्तरीय सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग पार्टी की विचार धारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े और सक्रिय सदस्य बने है। इन सक्रिय सदस्यों को ही पार्टी की प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर सक्रिय सदस्यता अभियान जारी रहेगा और इन सक्रिय सदस्यों को ही आगे भी प्रमुख जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रदेश के चार प्रदेश अध्यक्षों (पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड) की भी घोषणा की गई।

इन्हें बनाया प्रदेश अध्यक्ष

पूर्वांचल – प्रदेश अध्यक्ष बिछेलाल राजभर एमएलसी।

पढ़ें :- नीतीश कुमार राज्यसभा नामांकन के बाद बोले- नई सरकार को सहयोग रहेगा, इस पद पर ठोका दावा

मध्यांचल- प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप बलरामपुर निवासी।

पश्चिमांचल-प्रदेश सुजीत बंजारा मुज़फ़्फ़रनगर निवासी।

पश्चिमांचल युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप बने।

बुंदेलखंड-जालौन निवासी संगठन प्रभारी कालूराम प्रजापति बनाया गया है।

पढ़ें :- महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी ने किया बड़ा खेला, शरद पवार के खिलाफ नहीं उतारे उम्मीदवार, निर्विरोध पहुंच जाएंगे राज्यसभा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...