मौसम बदल रहा है। गर्मी का सीजन आ गया है। सीजन के हिसाब से खाने पीने के दिन आ गए है। अभी तक लोग सदियों से प्राकृतिक और देसी तरीकों से गर्मी से राहत पाते आए हैं। Summer drink: These indigenous things provide more coolness in summer, they are used in villages.
सत्तू का शरबत
सत्तू का शरबत गर्मियों में बहुत लोकप्रिय है। यह भुने हुए चने से बनाया जाता है और इसे देसी एनर्जी ड्रिंक भी कहा जाता है। सत्तू में प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को ताकत देने के साथ-साथ ठंडक भी देते हैं।
पुदीना
पुदीने के इस्तेमाल से भी समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसमें दो लौंग मिलाएं और दोबारा से पीस लें। अब पानी मिलाकर उसका सेवन करें। ऐसा करने से समस्या दूर होगी।
छाछ (मट्ठा)
गांवों में खाने के साथ छाछ पीने की परंपरा बहुत पुरानी है। यह दही से बनती है और गर्मियों में शरीर को हल्का और ठंडा रखने में मदद करती है। छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक तत्व पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं।