HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Supermoon 2023 In Tndia Time : आज रात दिखेगा सुपरमून, जाने कितने बजे देख सकेंगे आप

Supermoon 2023 In Tndia Time : आज रात दिखेगा सुपरमून, जाने कितने बजे देख सकेंगे आप

  साल 2023 में आश्चर्यचकित कर  देने वाली  अद्भुत खगोलीय घटनाएं हो रही हैं। ये घटनाएं में प्रकृति के अनोखे रहस्यों से भरी हुई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Supermoon 2023 In Tndia Time :  साल 2023 में आश्चर्यचकित कर  देने वाली  अद्भुत खगोलीय घटनाएं हो रही हैं। ये घटनाएं में प्रकृति के अनोखे रहस्यों से भरी हुई है। अगस्त के महीने में  सुपरमून और ब्लू मून दोनों दिखाई देंगे। आज रात सुपरमून दिखाई देगा। सुपरमून (Supermoon ) दिखने का अर्थ है चांद का आकार सामान्य दिनों से ज्यादा बड़ा दिखना। इस सुपरमून (Supermoon ) को देखने पर ऐसा प्रतीत होगा जैसे यह पृथ्वी के करीब आ रहा है। आज 1 अगस्त की रात पहला सुपरमून नजर आएगा और ब्लू मून 30 अगस्त की रात दिखने वाला है। रात में आसमान को निहारने वाले लोगों के लिए यह एक मनोरम दृश्य होगा।

पढ़ें :- Shani Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती , जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

सुपरमून (Supermoon ) तब होता है जब पूर्ण चंद्रमा की कक्षा उसे पृथ्वी के सबसे करीब लाती है, जिसे पेरिगी कहा जाता है। 1 अगस्त को यह पृथ्वी की सतह से केवल 357,530 किलोमीटर दूर होगा। चमचमाता चंद्रमा आकाश को देखने वालों के लिए एक प्रभावशाली ब्रह्मांडीय दृश्य है।

इस सुपरमून (Supermoon ) को संसार के कई हिस्सों से देखा जा सकता है। भारत से इसे आज रात 12:02 मिनट पर देखा जा सकेगा। इस समय सुपरमून अपने चरम पर होगा। सुपरमून देखने के लिए मौसम का साफ रहना जरूरी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...