1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Ankita Lokhande Wedding : अंकिता लोखंडे की शादी की रस्में शुरू, सुशांत की याद में डूबे फैंस

Ankita Lokhande Wedding : अंकिता लोखंडे की शादी की रस्में शुरू, सुशांत की याद में डूबे फैंस

Ankita Lokhande Wedding: अंकिता लोखंडे जल्द ही पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं। ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन संग वो जल्द ही शादी कर रही हैं शादी की रस्में घर में शुरु हो चुकी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Ankita Lokhande Wedding: अंकिता लोखंडे जल्द ही पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं। ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन संग वो जल्द ही शादी कर रही हैं शादी की रस्में घर में शुरु हो चुकी है।

पढ़ें :- Trending Viral Video: बीच सड़क पर JCB खड़ी कर सो गया ड्राइवर, और फिर हुआ कुछ ऐसा ...

हाल ही में दोनों की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। महाराष्ट्रियन लुक में अंकिता लोखंडे बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही हैं, लेकिन इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस को पवित्र रिश्ता के अर्चना और मानव याद आ गए हैं। ये तस्वीर देख आप अच्छे से समझ सकते हैं। साल 2009 में पवित्र रिश्ता शो की शुरुआत हुई थी जिसमें बेहद खूबसूरती सेअर्चना और मानव की प्रेम कहानी दिखाई गई है।

तब शो में अर्चना और मानव की शादी हुई तो ये दोनों कुछ इस लुक में नजर आए थे। अब सालों बाद जब अंकिता सच में दुल्हन बनने जा रही हैं। तो वो एक बार फिर वैसे ही अंदाज में नजर आईं। सालों पहले और सालों बाद फिर से सामने आई इस तस्वीर में कुछ बदला है। तो वो नाम जो अंकिता से जुड़ने जा रहा है। कभी सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ते में रहीं अंकिता आज विक्की जैन की दुल्हनिया बनने जा रही हैं।

वहीं सुशांत सिंह राजपूत भी इस दुनिया में नहीं हैं। और यही कारण है कि इन तस्वीरों को देखकर फैंस को सुशांत सिंह राजपूत याद आ रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...