HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वामी प्रसाद मौर्य का फिर विवादित बयान, कहा-हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है

स्वामी प्रसाद मौर्य का फिर विवादित बयान, कहा-हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि, ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने कहा कि, हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। सपा नेता के इस बयान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। ये पहला मामला नहीं है जब स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर विवाद बढ़ा हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा देखने को मिला है।

पढ़ें :- हम आपको भरोसा दिलाते हैं नौकरी के साथ-साथ सम्मान मिलेगा...अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना

स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya)  ने कहा कि, ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

बता दें कि, स्वामी प्रसाद मौर्य इससे पहले भी सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya)  के बयान से सियासी हड़कंप मचा था। उन्होंन कई ऐसे विवादित बयान दिए, जिसके कारण उनका जमकर विरोध भी हुआ और कुछ लोगों ने प्रदर्शन भी किया। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयान के जरिए एक वर्ग के वोटरों को साधने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...