1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Swastika  Main Gate : मुख्य द्वार पर बना स्वास्तिक चिन्ह बनाने से मिलती है सफलता , जानें महत्व

Swastika  Main Gate : मुख्य द्वार पर बना स्वास्तिक चिन्ह बनाने से मिलती है सफलता , जानें महत्व

सनातन धर्म में जीवन शैली को लेकर सकारात्मक प्रभावों की खोज सदियों चल रही है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाने से घर में बुरी और घातक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Swastika  Main Gate : सनातन धर्म में जीवन शैली को लेकर सकारात्मक प्रभावों की खोज सदियों चल रही है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाने से घर में बुरी और घातक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती है। स्वस्तिक को बहुत ही शुभ माना जाता है। आइये जानते है घर के मुख्यद्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाने नियम क्या है।

पढ़ें :- 08 अप्रैल 2026 का राशिफल : मकर, कुंभ, मीन राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत,कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातक करियर में होंगे सफल

स्वास्तिक चिन्ह का महत्व
शास्त्रों के अनुसार स्वास्तिक में चार समानांतर भुजाएं बनाई जाती हैं जो कि चार दिशाओं का प्रतीक है। इसलिए हिंदू धर्म में स्वास्तिक के चिन्ह को लाभ वर्धक और परम कल्याणकारी माना जाता है।

मुख्य द्वार पर  बनाते हैं स्वास्तिक
मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से कोई बुरी शक्ति या नकारात्मकता घर में प्रवेश नहीं करती। इसके अलावा जिन घरों के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से उस घर में कभी भी दुख व दरिद्रता प्रवेश नहीं करती।

हल्दी से बनाना चाहिए स्वास्तिक
घर के प्रवेश द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाना चाहिए और ईशान या उत्तर दिशा में दीवार पर बनाए।

पढ़ें :- Shukra Gochar :  ऐश्वर्य के देवता शुक्र का भरणी नक्षत्र में गोचर , इन राशियों को बनाएंगे मालामाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...