मथुरा/वृंदावन: हरियाली तीज के मौके पर शनिवार को वृंदावन में आस्था का अलग ही रंग देखने को मिला। आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज साल में एक बार होने वाले विशेष झूला दर्शन के लिए रत्नजड़ित स्वर्ण-रजत हिंडोले पर विराजमान हुए। दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे।
