पेशावर: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान (North-Western Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa Province) में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों द्वारा एक जांच चौकी पर विस्फोटक से भरी गाड़ी से किये गये आत्मघाती हमले में 11 सुरक्षाकर्मियों और एक बच्चे की मौत हो गयी। यह जानकारी सेना ने मंगलवार को दी।
