लखनऊ। नैमिषारण्य को देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्रों से जोड़ने की कोशिश तेज होती दिख रही है। नैमिष-मथुरा रेल जोड़ो अभियान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर नैमिषारण्य से हरदोई होते हुए फर्रुखाबाद तक नई रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव रखा।
