तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़नी शुरू हो गयी है। प्रत्याशियों के नाम का एलान भी तेज हो गया है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने गठबंधन सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है, जिसमें डीएम 234 विधानसभा वाली सीट में अकेले 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़नी शुरू हो गयी है। प्रत्याशियों के नाम का एलान भी तेज हो गया है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने गठबंधन सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है, जिसमें डीएम 234 विधानसभा वाली सीट में अकेले 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि वो अपनी पार्टी की मजबूत पकड़ को बरकरार रखना चाहते हैं।
वहीं, इस गठबंधन के प्रमुख सहयोगी दल कांग्रेस को 28 सीटें दी गई हैं। इसके साथ ही, इस बार सबसे बड़ा उलटफेर डीएमडीके को लेकर देखने को मिला है। पार्टी को 10 सीटें आवंटित की गई हैं।
इसके साथ ही, अन्य सहयोगियों में वीसीके (VCK) को 8, सीपीआई और सीपीआई-एम को 5-5 सीटें, जबकि एमडीएमके (MDMK) को 4 सीटें मिली हैं। मुस्लिम मतदाताओं के बीच पैठ रखने वाली पार्टी आईयूएमएल (IUML) और एमएमके (MMK) को 2-2 सीटें दी गई हैं। एमजेके (MJK) व एसडीपीआई (SDPI) को 1-1 सीट दी गई हैं।