1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान; श्रीजेश के बाद इन्हें चुना गया गोलकीपर

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान; श्रीजेश के बाद इन्हें चुना गया गोलकीपर

Team India for Asian Champions Trophy 2024: हॉकी इंडिया ने आगामी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश के संन्यास के बाद कृष्ण बहादुर पाठक को टीम का मुख्य गोलकीपर नामित किया गया। यह टूर्नामेंट हुलुनबुइर सिटी, इनर मंगोलिया, चीन में 8 से 17 सितंबर तक खेला जाएगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- महिला एशिया कप फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर टीम इंडिया, थोड़ी देर में बांग्लादेश से सामना

दरअसल, टीम इंडिया द्वारा पेरिस में लगातार दूसरा ओलंपिक ब्रांज मेडल जीतने के बाद श्रीजेश ने अपने संन्यास की घोषणा की थी। जिसके बाद एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में गत विजेता टीम इंडिया अपने नए अभियान की शुरुआत करेगी। इस टूर्नामेंट में कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और मेजबान चीन की टीमें भी हिस्सा लेंगी। आइये जानते हैं कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के 18 सदस्यीय स्क्वाड में किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिली है।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंडियन स्क्वाड

गोलकीपर- कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा

डिफेंडर्स- जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जुगराज सिंह, संजय, सुमित

पढ़ें :- भारत-अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को होने वाले पहले टी20 मुकाबले से छटे संकट के बादल, DDCA बोला- अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होगा मैच

मिडफील्डर्स- राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद (उपकप्तान), मनप्रीत सिंह, मोहम्मद। राहील मौसीन

फॉरवर्ड्स- अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह, गुरजोत सिंह

पढ़ें :- IRCTC Money Laundering Case : लालू परिवार को बड़ा झटका, राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...