HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टीम इंडिया के चयनकर्ता का कार्यकाल अचानक से करना पड़ा समाप्त, जानें वजह

टीम इंडिया के चयनकर्ता का कार्यकाल अचानक से करना पड़ा समाप्त, जानें वजह

भारत के वेस्ट जोन के चयनकर्ता और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अबे कुरुविला के रूप में बड़ा झटका लगा है। उनका कार्यकाल अचानक समाप्त हो गया है। उनके कार्यकाल के समाप्त होने की जानकारी बीसीसीआई के अधिकारियों को भी नहीं थी।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के वेस्ट जोन के चयनकर्ता और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अबे कुरुविला के रूप में बड़ा झटका लगा है। उनका कार्यकाल अचानक समाप्त हो गया है। उनके कार्यकाल के समाप्त होने की जानकारी बीसीसीआई के अधिकारियों को भी नहीं थी। रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई (BCCI) के नए संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति किसी क्रिकेट कमेटी में पांच साल से ज्यादा का कार्यकाल नहीं कर पाएगा।

पढ़ें :- MI vs LSG Pitch Report: वानखेड़े में रनों की होगी बारिश या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा; जानें मैच से पहले पिच रिपोर्ट

अबे कुरुविला के मामले में भी ऐसा हुआ है। अबे कुरुविला को दिसंबर 2020 में सीनियर सलेक्शन कमेटी वेस्ट जोन का चयनकर्ता चुना गया था। इससे पहले वे चार साल जूनियर सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन रहे हैं। इस तरह उन्होंने चयन समिति में 5 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। बता दें कि बीसीसीआई के अधिकारी इस नियम के बारे में नहीं जानते थे। पिछले महीने मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य संजीव गुप्ता(Sanjiv Gupta) ने इसकी शिकायत की थी और इसके बाद अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद तत्काल प्रभाव से अबे कुरुविला का कार्यकाल बीसीसीआई ने समाप्त कर दिया है। ऐसे में अब टीम इंडिया को एक नए चयनकर्ता की तलाश होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...