HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Chandrayaan 3 Launch : मिशन चंद्रयान को न लगे किसी की ‘बुरी नजर’, जौमैटो ने ISRO को भेजी ये खास डिश

Chandrayaan 3 Launch : मिशन चंद्रयान को न लगे किसी की ‘बुरी नजर’, जौमैटो ने ISRO को भेजी ये खास डिश

Chandrayaan 3 Launch : अब से महज कुछ मिनट बाद चंद्रयान चांद की तरफ बढ़ निकलेगा और इस लॉन्च इवेंट को आप घर बैठे देख पाएंगे। अगर आप लॉन्च इवेंट को देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ISRO के यूट्यूब चैनल पर जाना होगा। चंद्रयान के लॉन्चिंग से पहले फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato)  ने ISRO के अधिकारियों के लिए एक खास डिश भेजी है। सोशल मीडिया पर कंपनी का ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Chandrayaan 3 Launch : अब से महज कुछ मिनट बाद ही चंद्रयान चांद की तरफ बढ़ निकलेगा और इस लॉन्च इवेंट को आप घर बैठे देख पाएंगे। अगर आप लॉन्च इवेंट को देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ISRO के यूट्यूब चैनल पर जाना होगा। चंद्रयान के लॉन्चिंग से पहले फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato)  ने ISRO के अधिकारियों के लिए एक खास डिश भेजी है। सोशल मीडिया पर कंपनी का ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- सिर्फ 7599 रुपये में मिल रहा 40 इंच का Smart TV, चेक करें बंपर डील

बता दें कि जोमैटो (Zomato) ने एक मां की भूमिका निभाते हुए मिशन के सफलता की बात कही है, जिस तरह हर मां अपने बच्चे को परीक्षा या किसी गंतव्य पर निकलने से पहले दही और चीनी खिलाती है, ठीक इसी तरह जोमैटो (Zomato)   ने भी ISRO के अधिकारियों को उनकी मेहनत के लिए गुडलुक कहा है।

कंपनी ने ट्वीट कर लिखा कि वह ISRO के लिए दही-चीनी भेज रही है। फिलहाल ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

मिशन का उद्देश्य

बता दें, चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) मिशन चंद्रयान-2 (Mission Chandrayaan-2) का अनुसरण करता है । जहां वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा तक पहुंचना, लैंडर का उपयोग करके चंद्र सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग करना और अध्ययन के लिए लैंडर से बाहर निकलने सहित विभिन्न क्षमताओं का प्रदर्शन करना है। वैज्ञानिकों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 2.35 बजे उड़ान भरने के लगभग 16 मिनट बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल रॉकेट से अलग हो जाएगा और 170km के साथ अण्डाकार चक्र में लगभग 5-6 बार पृथ्वी की परिक्रमा करेगा।

चंद्रयान के लॉन्चिंग पर पूरे देश में उत्साह

चंद्रयान के लॉन्चिंग को लेकर पूरे देश में उत्साह है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अनुपम खेर और सुनील शेट्टी ने इसरो के वैज्ञानिकों और देश को इस लॉन्चिंग के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

पढ़ें :- Chandrayaan-4 Mission: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-4 के लॉन्च को लेकर दिया बड़ा अपडेट; जानिए मिशन से जुड़ी डिटेल्स

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...