Rajpal Yadav : बॉलीवुड के मशहूर राजपाल यादव ने कोर्ट के आदेश के बाद 6 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वह अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ का कर्ज लिया था, लेकिन फिल्म फ्लॉप रहने के चलते राजपाल बड़े कर्ज में डूब गए थे। कर्ज न चुका पाने के चलते उन्हें जेल जाना पड़ा है। अब कुछ जानी-मानी हस्तियां अभिनेता की मदद के लिए आगे आयी हैं। जिनमें जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रमुख तेज प्रताप यादव का नाम भी शामिल है।
Rajpal Yadav : बॉलीवुड के मशहूर राजपाल यादव ने कोर्ट के आदेश के बाद 6 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वह अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ का कर्ज लिया था, लेकिन फिल्म फ्लॉप रहने के चलते राजपाल बड़े कर्ज में डूब गए थे। कर्ज न चुका पाने के चलते उन्हें जेल जाना पड़ा है। अब कुछ जानी-मानी हस्तियां अभिनेता की मदद के लिए आगे आयी हैं। जिनमें जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रमुख तेज प्रताप यादव का नाम भी शामिल है।
दरअसल, बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी इन विकट परिस्थितियों में राजपाल यादव के परिवार को 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करेगी। तेजप्रताप ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।”
मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई।
इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।मानवीय… pic.twitter.com/IG4iblPRRq
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) February 10, 2026
पढ़ें :- होली और ईद के पर्व पर विमान किराया तीन गुना हुआ महंगा, रेलवे स्पेशल ट्रेन चला लगाएगा 800 फेरे
सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ
अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल की मदद करने का फैसला लिया है और दूसरे लोगों से भी राजपाल की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। सोनू सूद ने एक्स पोस्ट में लिखा, “राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक यादगार काम दिया है। कभी-कभी ज़िंदगी मुश्किल हो जाती है, टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए कि टाइमिंग बहुत खराब हो सकती है। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए…प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, साथ काम करने वालों के लिए एक साथ खड़े होने का पल है। एक छोटा सा साइनिंग अमाउंट, जिसे भविष्य के काम के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है, यह चैरिटी नहीं, बल्कि इज्ज़त है। जब हमारा कोई अपना मुश्किल दौर से गुज़र रहा हो, तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इस तरह हम दिखाते हैं कि हम सिर्फ़ एक इंडस्ट्री से कहीं ज़्यादा हैं।”
Rajpal Yadav is a gifted actor who has given years of unforgettable work to our industry. Sometimes life turns unfair, not because of talent, but because timing can be brutal. He will be part of my film, and I believe this is the moment for all of us..producers, directors,…
— sonu sood (@SonuSood) February 10, 2026
पढ़ें :- राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया आत्मसमर्पण,जानिए क्या है पूरा मामला?