1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Tejashwi Yadav jeevan parichay : तेजस्वी यादव क्रिकेट के साथ ही राजनीति के हैं माहिर खिलाड़ी, 26 साल की उम्र में संभाली डिप्टी सीएम की कुर्सी

Tejashwi Yadav jeevan parichay : तेजस्वी यादव क्रिकेट के साथ ही राजनीति के हैं माहिर खिलाड़ी, 26 साल की उम्र में संभाली डिप्टी सीएम की कुर्सी

Tejashwi Yadav jeevan parichay : तेजस्वी प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Supremo Lalu Prasad Yadav) और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Former Chief Minister of Bihar Rabri Devi) के नौ संतानों में सबसे छोटे हैं। इनका जन्म 9 नवंबर 1989 को हुआ था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Tejashwi Yadav jeevan parichay : तेजस्वी प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Supremo Lalu Prasad Yadav) और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Former Chief Minister of Bihar Rabri Devi) के नौ संतानों में सबसे छोटे हैं। इनका जन्म 9 नवंबर 1989 को हुआ था। इनके जन्म के चार महीने बाद उनके पिता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने पहली बार बिहार के सीएम के रूप में शपथ ली थी।

पढ़ें :- मुस्लिम नेता ने विधानसभा में की आरएसएस पर टिप्पणी, सत्ता पक्ष ने जमकर किया विरोध, उपमुख्यमंत्री ने टिप्पणी हटाने की मांग

तेजस्वी यादव बिहार के एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्तित्व और राजद के एक सक्रिय नेता हैं। बिहार के सबसे युवा उपमुख्यमंत्री के रूप में जाने जाने वाले हैं। वे बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में राघोपुर निर्वाचन क्षेत्र (Raghopur Constituency) का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें बिहार में यादव परिवार की विरासत का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है।

तेजस्वी का क्रिकेट में भी संक्षिप्त करियर रहा है। तेजस्वी यादव ने अपने पूरे क्रिकेट करियर में 7 डोमेस्टिक मैच खेले हैं। उन सात मैचों में उन्होंने सिर्फ 37 रन बनाए और एक विकेट लिया था। उन्होंने भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम और दिल्ली डेयरडेविल्स आईपीएल टीम (2009-2011) में भी खेला है। विराट कोहली के साथ खेल चुके है। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपना आखिरी क्रिकेट मैच झारखंड और त्रिपुरा के बीच कटक में खेला था। वह एक ऑलराउंडर थे और अपनी स्कूल टीम के कप्तान भी थे। पेशेवर क्रिकेट में सीमित सफलता के बावजूद, उन्होंने युवाओं के बीच लोकप्रियता हासिल की, जिसने बाद में उनकी राजनीतिक पहुंच में मदद की।

तेजस्वी ने जब यह देखा कि क्रिकेट में भी उनका करियर आगे नहीं बढ़ रहा है तो उन्होंने राजनीति में जाने का फैसला किया। वर्ष 2010 में उन्होंने पहली बार अपने पिता लालू प्रसाद यादव के लिए बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार किया। वर्ष 2015 में तेजस्वी यादव ने 26 साल की उम्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट से राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से सफलतापूर्वक चुनाव जीता। 2015 में बिहार के उप मुख्यमंत्री के पद शपथ लेकर तेजस्वी बिहार में सबसे कम उम्र के उप मुख्यमंत्री बने। इस पद पर वह 2017 तक रहे।

इसके राजद पार्टी के 27 वर्षीय युवा नेता तेजस्वी यादव भाजपा और जद (यू) के विपक्ष में सबसे कम उम्र के नेता के रूप में उभर कर समने आए। नीतीश कुमार ने 9 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बिहार में दोबारा से सरकार बनाने का दावा पेश किया। 10 अगस्त 2022 को उन्होंने दोबारा से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। साथ ही तेजस्वी यादव ने भी बिहार के उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

पढ़ें :- एनडीए 40 हजार करोड़ खर्च कर जीता बिहार विधानसभा चुनाव, तेजस्वी बोले- यह पैसा किसका और कहां से आया था, इसकी होनी चाहिए जांच?

संक्षिप्त जीवनी

पूरा नाम : तेजस्वी प्रसाद यादव

जन्म तिथि : 9 नवंबर 1989

जन्मस्थान : गोपालगंज, बिहार

पार्टी : राष्ट्रीय जनता दल (राजद)

पढ़ें :- आठ सांसदों के निलंबन पर मनोज झा, बोले- 'सरकार ने किया आत्मघाती गोल'

निर्वाचन क्षेत्र : राघोपुर, बिहार

पद : नेता प्रतिपक्ष

माता-पिता : लालू प्रसाद यादव (पिता), राबड़ी देवी (मां)

पत्नी : राजश्री यादव

संतान: पुत्री – कात्यायनी,पुत्र का नाम इराज लालू यादव

व्यवसाय : राजनीतिज्ञ, पूर्व क्रिकेटर

पढ़ें :- NEET Student Death Case : तेजस्वी ने CBI जांच की सिफ़ारिश पर कसा तंज, नेता प्रतिपक्ष बोले- कहां हैं चुनावों में जंगलराज-जंगलराज चिल्लाने वाले?

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का जन्म बिहार के एक बेहद प्रभावशाली राजनीतिक परिवार में हुआ था। वह नौ भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं , जिनमें सात बहनें और एक भाई शामिल हैं। पटना और बाद में नई दिल्ली में पले-बढ़े, उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में पढ़ाई की , लेकिन अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी करने से पहले ही पढ़ाई छोड़ दी। उन्होंने बचपन से ही क्रिकेट में रुचि दिखाई और राष्ट्रीय स्तर पर पेशेवर क्रिकेट खेला।

व्यक्तिगत जीवन

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने दिसंबर 2021 में दिल्ली की रेचल से शादी रचाई। तेजस्वी और रेचल दोनों एक-दूसरे को 6 साल से जानते थे और पुराने दोस्त थे। 9 दिसंबर 2021 को, तेजस्वी यादव ने अपने लंबे समय के दोस्त रेचल गोडिन्हो से शादी की।ह हरियाणा के रेवाड़ी के एक ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती थीं और बचपन से ही दिल्ली में रह रही हैं। रेचल और तेजस्वी ने नई दिल्ली के आरके पुरम में डीपीएस स्कूल में एक साथ पढ़ाई की। शादी के बाद रेचल ने अपना नाम राजश्री यादव रख लिया। संतान: पुत्री – कात्यायनी,पुत्र का नाम इराज लालू यादव है।

राजनीतिक यात्रा

तेजस्वी ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव और माता राबड़ी देवी दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के मार्गदर्शन में राजनीति में प्रवेश किया । 2015 में उन्होंने राघोपुर से चुनाव लड़ा और स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल की।

वह महागठबंधन के तहत 26 साल की उम्र में बिहार के सबसे कम उम्र के उपमुख्यमंत्री बने। उनके विभागों में पीडब्ल्यूडी , वन और पर्यावरण शामिल थे। 2017 में नीतीश कुमार के गठबंधन से बाहर होने के बाद, तेजस्वी बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता बने। वह राजद पार्टी मशीनरी में डिजिटल नवाचार और डेटा-संचालित रणनीतियों को लाने के लिए जाने जाते हैं।

पढ़ें :- संसद में पेश CAG रिपोर्ट ने खोला प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के भ्रष्टाचार की पोल, विपक्षी दलों ने बताया 'हजारों करोड़ का घोटाला'

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...