HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली में तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देश के मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।  देश के कई क्षेत्रों में शीत का कहर जारी है| जिसके कारण कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है|इसको  देखते हुए मौसम  विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आज उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना हैं।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Aaj Ka Mausam:  देश के मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।  देश के कई क्षेत्रों में शीत का कहर जारी है| जिसके कारण कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है|इसको  देखते हुए मौसम  विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आज उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना हैं।

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

दिल्ली में तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे गिर जाने से कड़ाके की ठंड है। साथ ही शीतलहर ने जनजीवन को और प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी और 24 घंटों के बाद ये स्थिति और खराब हो जाएगी।

दरअसल पिछले कई दिनों से हिमालयी इलाकों में हिमपात के साथ-साथ बारिश हो रही है।उत्तर भारत में ठंड का भीषण प्रकोप है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार समेत कई जगहों पर शीतलहर का प्रचंड प्रकोप देखने को मिल रहा  है|

वहीं कश्मीर के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इस बीच, घाटी के अन्य हिस्सों में तापमान -8 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...