1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसंत पंचमी पर होली का दांडा गड़ते ही 45 दिवसीय होली महोत्सव शुभारंभ, गुलाल वर्षा से श्रद्धालु हुए धन्य

बसंत पंचमी पर होली का दांडा गड़ते ही 45 दिवसीय होली महोत्सव शुभारंभ, गुलाल वर्षा से श्रद्धालु हुए धन्य

बलदेव (Baldev) में श्री दाऊजी महाराज मंदिर (Shri Dauji Maharaj Temple) में बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर होली का दाढा गड़ने के साथ ही बलदेव की प्रसिद्ध 45 दिवसीय होली महोत्सव (45-day Holi Festival) का शुभारंभ हो गया है। आज के दिन से ही बृज में होली पर्व (Holi Festival) की शुरुआत हो जाती है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बृज। बलदेव (Baldev) में श्री दाऊजी महाराज मंदिर (Shri Dauji Maharaj Temple) में बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर होली का दाढा गड़ने के साथ ही बलदेव की प्रसिद्ध 45 दिवसीय होली महोत्सव (45-day Holi Festival) का शुभारंभ हो गया है। आज के दिन से ही बृज में होली पर्व (Holi Festival) की शुरुआत हो जाती है।

पढ़ें :- Maharashtra Fisheries AI : महाराष्ट्र ताज़े पानी की मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए AI का इस्तेमाल करेगा, उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की बड़ी योजना

बृज में होली की शुरुआत के साथ साथ ही गायन वादन के भी कार्यक्रम होते रहते हैं। आज श्री दाऊजी महाराज  मंदिर (Shri Dauji Maharaj Temple) को विशेष रूप से श्रृंगार धारण कराया, विभिन्न गुलाल लगायें। मंदिर में गुलाल की वर्षा होने से श्रद्धालु धन्य हो गये। श्री दाऊजी महाराज मंदिर (Shri Dauji Maharaj  Temple) को फूलों से सजाया गया। श्री दाऊजी के दर्शनों को भीड़ सुबह से शाम तक जारी रहीं।

विशेष समाज गायन होली महोत्सव (Holi Festival) की हुई। गुलाल की वर्षा में होली की मस्ती दिखाई दी। श्रद्धालुओं पर गुलाल पड़ने से धन्य हो गये। मंदिर के पुजारी रामनिवास शर्मा व बंटी पुजारी ने जानकारी दी शाम को बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर सरसों के पौधौं को एकत्रित कर विधिवत रूप से होली का दाढा गाढ़ा गया, इसी के साथ बलदेव में 45 दिवसीय होली महोत्सव (45-day Holi Festival) का शुभारंभ हुआ। 15 मार्च को दाऊजी का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा है, जिसे देखने भारी भीड़ जमा होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...