HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपी 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे गए, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपी 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे गए, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

कोर्ट ने चारों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने 15 दिन की रिमांड मांगी थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में अब कार्रवाई शुरू हो गयी है। सुरक्षा चूक मामले की जांच में अभी तक 6 आरोपी सामने आए हैं। इसमें लोकसभा के अंदर गए दो युवकों और संसद के बाहर हंगामा कर रही एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
गुरुवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया।

पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या

कोर्ट ने चारों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने 15 दिन की रिमांड मांगी थी। बताया जा रहा है कि, संसद की सुरक्षा में सेंध की प्लानिंग में दो और लोग शामिल थे। इनमें से एक विक्की शर्मा ने सभी को अपने घर में ठहराया था। उसे पुलिस ने पत्नी समेत हिरासत में ले लिया है। वहीं, घटना का मास्टरमाइंड ललित झा बताया जा रहा है, जो अभी फरार बताया जा रहा है।

बता दें कि, दर्शक दीर्घा से कूदे दोनों आरोपियों और संसद के बाहर प्रदर्शन करने वाले कुल चार आरोपी थे। इस मामले में सभी चारो आरोपियों को कोर्ट ने सात दिन की कस्टडी रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने बताया कि संसद में कूदे लोगों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन के रूप में हुई है। वहीं बाहर क्लर स्मोक का प्रयोग करने वालों की पहचान नीलम और अमोल शिंदे के रूप में हुई थी। अब पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...