HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: BJP सरकार अपनी बेईमानी को भ्रष्टाचार की ईंटों से छिपा रही, Akhilesh Yadav ने वीडियो शेयर कर बोला हमला

UP News: BJP सरकार अपनी बेईमानी को भ्रष्टाचार की ईंटों से छिपा रही, Akhilesh Yadav ने वीडियो शेयर कर बोला हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपनी बेईमानी को भ्रष्टाचार की ईंटों से छिपा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) अपनी बेईमानी को भ्रष्टाचार की ईंटों से छिपा रही है।

पढ़ें :- Raebareli News : स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रियंका गांधी ने किया स्वागत

पढ़ें :- गौमाता व जन-जन की आराध्य मां यमुना की स्थिति पर व्यक्त की चिंता : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

दरअसल, उन्होंने एक पुल निर्माण का वीडियो शेयर किया है, जिसमें पुराने पुल को हटाए बिना ही उसके ऊपर पुल का निर्माण कया जा रहा है। अखिलेश यादव   (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट करते हुए​ लिखा है कि, ‘उप्र भाजपा सरकार अपनी बेईमानी को भ्रष्टाचार की ईंटों से छिपा रही है। डुमरियागंज चंद्रदीप मार्ग पर नये पुल के नाम पर पुराने को हटाए बिना उसी के ऊपर पुल बन रहा है। यह जनता के जीवन को ख़तरे में डालने का निंदनीय कार्य है। इस काम के ठेकेदार व अधिकारियों की मिलीभगत की गहन जाँच हो।’

समाजवादी पार्टी की तरफ से दावा किया गया है कि ये वीडियो सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज चंद्रदीप मार्ग पर बिथारिया से पहले बन रहे पुल का है। साथ ही सपा की तरफ से जांच कर कार्रवाई की मांग की गयी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...