1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का छह दिन बाद मिला शव, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के थे छात्र

कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का छह दिन बाद मिला शव, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के थे छात्र

अमेरिका के कैलिफोर्निया में लापता हुए 22 वर्षीय भारतीय छात्र का शव मिला है। कर्नाटक के रहने वाले साकेत श्रीनिवासैया (Saketh Sreenivasaiah)  नौ फरवरी को लापता हो गए थे, जिसके बाद उनकी तेजी से तलाश की जा रही थी। सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि पुलिस ने भारतीय छात्र का शव बरामद कर लिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया में लापता हुए 22 वर्षीय भारतीय छात्र का शव मिला है। कर्नाटक के रहने वाले साकेत श्रीनिवासैया (Saketh Sreenivasaiah)  नौ फरवरी को लापता हो गए थे, जिसके बाद उनकी तेजी से तलाश की जा रही थी। सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि पुलिस ने भारतीय छात्र का शव बरामद कर लिया है। साकेत श्रीनिवासैया (Saketh Sreenivasaiah) अमेरिका में रहकर पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के छात्र थे।

पढ़ें :- हत्या में ChatGPT की भूमिका, परिवार ने OpenAI और माइक्रोसॉफ्ट पर किया मुकदमा, AI को लेकर छिड़ी वैश्विक बहस

सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) स्थित भारतीय दूतावास (Consulate General of India) ने एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को छात्र का शव मिला है। शव को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने के लिए सभी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है। इसी के साथ दूतावास ने परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की।

पढ़ें :- Nobel Prize 2025: चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन साकागुची होंगे सम्मानित

छात्र के शव को जल्द भारत भेजने की तैयारी

अपने एक्स पोस्ट में भारतीय दूतावास ने लिखा, ‘यह सूचित करते हुए गहरा खेद है कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद होने की पुष्टि कर दी है। इस अत्यंत कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। दूतावास परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है, जिसमें स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने की व्यवस्था करना शामिल है। हमारे अधिकारी परिवार के साथ सीधे संपर्क में हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताओं और सेवाओं में उनका सहयोग करेंगे।’

तलाशी के लिए पुलिस ने चलाया था अभियान

बता दें कि साकेत को लापता होने से पहले कैंपस से लगभग एक किलोमीटर दूर आखिरी बार देखा गया था, जिसके बाद अंजा झील और बर्कले हिल्स इलाके के आसपास पूरे शहर में तलाशी अभियान चलाया गया। बाद में कैंपस के पास ही टिल्डेन रीजनल पार्क के नजदीक एक आवास के पास उनका पासपोर्ट और लैपटॉप वाला एक बैग भी मिला।

अंजा झील में मृत पाए गए साकेत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साकेत का शव बर्कले हिल्स के पास अंजा झील में पाया गया। साकेत श्रीनिवासैया, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र थे। वो उत्पाद विकास कार्यक्रम (पीडीपी) में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रहे थे और कर्नाटक के तुमकुरु के रहने वाले थे। उन्हें आखिरी बार अंजा झील के पास ही देखा गया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...