अभिनेता मनोज बाजपेयी (Actor Manoj Bajpayee) की फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor Pandat) के नाम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भोपाल, लखनऊ सहित देश में विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं। फिल्म के नाम को लेकर पनपे विरोध के बीच भाजपा सांसद व सूचना प्रौद्योगिकी मामले की समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे (IT Committee Chairman and BJP MP Nishikant Dubey) की प्रतिक्रिया सामने आई है।
मुंबई। अभिनेता मनोज बाजपेयी (Actor Manoj Bajpayee) की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ (Ghuskhor Pandat) के नाम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भोपाल, लखनऊ सहित देश में विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं। फिल्म के नाम को लेकर पनपे विरोध के बीच भाजपा सांसद व सूचना प्रौद्योगिकी मामले की समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे (IT Committee Chairman and BJP MP Nishikant Dubey) की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैं आईटी कमेटी का चेयरमैन। मैं इस बारे में आपको चर्चा करने के बाद ही बता सकता हूं।
Delhi: On Film naming "Ghooskhor Pandat", BJP MP Nishikant Dubey says, "Look, I am the chairman of that committee, the IT committee chairman. I can inform you about it only after discussing it." pic.twitter.com/yw3KH47za9
— IANS (@ians_india) February 6, 2026
झारखंड के गोड्डा से चार बार के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे संचार और सूचना प्रौद्योगिकी की स्थायी समिति के अध्यक्ष है। ऐसे में जब इस पूरे विवाद पर उनसे प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि, ‘देखिए, मैं उस कमेटी का चेयरमैन हूं, मैं आईटी कमेटी का चेयरमैन हूं। मैं इस बारे में आपको चर्चा करने के बाद ही बता सकता हूं।
विवाद पर मेकर्स और एक्टर की सफाई
विरोध बढ़ने के बाद फिल्म के निर्माता नीरज पांडे और अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक बयान जारी कर पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दिया है। दोनों ने फिल्म के उद्देश्य और शीर्षक को लेकर भी सफाई दी। साथ ही प्रचार सामग्री चीजें हटाने की भी बात कही है।