1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कलयुगी बेटे ने पहले कुल्हाड़ी से काटा मां के दोनों हाथ, बचाने आए पिता के सिर पर किया वार, भाई को कुएं फेक घर को बनाया कत्लखाना

कलयुगी बेटे ने पहले कुल्हाड़ी से काटा मां के दोनों हाथ, बचाने आए पिता के सिर पर किया वार, भाई को कुएं फेक घर को बनाया कत्लखाना

अपने बच्चों के लिए माता पिता सब कुछ करने के लिए हमेंशा तैयार रहते है, लेकिन इस कलयुगी दुनिया बच्चों को राक्षस बना दिया है। एक बेटे ने अपने घर को ही कत्लखाना बना डाला। बेटे ने पहले कुल्हाड़ी से पहले अपनी मां के दोनों हाथ काट डाले।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अपने बच्चों के लिए माता पिता सब कुछ करने के लिए हमेंशा तैयार रहते है, लेकिन इस कलयुगी दुनिया बच्चों को राक्षस बना दिया है। एक बेटे ने अपने घर को ही कत्लखाना बना डाला। बेटे ने पहले कुल्हाड़ी से पहले अपनी मां के दोनों हाथ काट डाले। बीच बचाव करने आए पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से जोरदार हमला कर दिया, जिससे वह भी बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़े। वहीं ममेरे को उस राक्षस ने उठा कर कुएं में फेक दिया। यह पूरा दिल दहला देने वाला मामला मध्य प्रदेश के देवास जनपद के गंधर्वपुरी गांव के कुशवाह नगर का है।

पढ़ें :- Mojtaba Khamenei: तनाव कम करने के प्रस्ताव के बीच मोजतबा खामेनेई की सख्त चेतावनी, अमेरिका-इजरायल को लेकर कह दी बड़ी बात

देवास जनपद के गंधर्वपुरी गांव के कुशवाह नगर निवासी 70 वर्षीरय जगन्नाथ पुत्र चुन्नीलाल 61 वर्षीय पत्नी मानसागर बाई के साथ खेतों पर काम कर रहे थे। तभी उनका बेटा अर्जुन कुशवाहा भी खेतों पर पहुंच गया और खेत में रखी लकड़ी को उठा बेचने के लिए जाने लगा। इस पर मां मानसागर बाई ने विरोध किया तो बेटे अर्जुन ने आक्रोशित हो कर खेत में रखे कुल्हाड़ी से जोरदार वार कर मां के दोनों हाथ काट दिए। यह देख खेत में मौजूद पिता बचाने आए तो बेटे ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से जोरदार हमला कर दिया। दंपत्ति के चीख पुकार सुन कर पास में खेतों में काम कर रहा आरोपिता का ममेरा भाई इंदर सिंह कुशवाह और बांटेदार दौड़ कर मौके पर पहुंच गए। दोनों ने मिलकर आरोपी को पकडने कि कोशिश की, जिस पर आरोपी ने ममेरे भाई को उठा कर कुएं में फेक दिया और मौके से फरार हो गया। बांटेदार ने आनन-फानन में ग्रामीणों को बुलाया और इंदर को कुएं से बाहर निकलवा कर तीनों घायलों को निजी वाहन से सोनकच्छ के सिविल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने तीनों को देवास के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हालत और गंभीर होने पर जगन्नाथ और मानसागर बाई को इंदौर रेफर कर दिया गया। दोनों हाथ कटने के कारण मां मानसागर की हालत गंभीर बनी हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अर्जुन कुशवाहा नशे का आदी है। इसी कारण उसकी पत्नी उसे छोड़ कर बच्चों सहित मायके जा कर रहने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है अर्जुन रोजाना नशे की हालत में गांव की लड़कियों और औरतों के साथ छेड़खानी करता था। इसकी शिकायत उसके घर में करने पर वह अपने माता पिता और ग्रामीणों से झगड़ा किया करता था। मारपीट से ही तंग आकर उसकी पत्नी घर छोड़ कर गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर सोनकच्छ थाना प्रभारी अजय गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए। ममेरे भाई इंदरसिंह की तहरीर पर आरोपी अर्जुन कुशवाह के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है। वहीं घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...