1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Girl Dance video: लड़की ने भोजपुरी गाने पर किया जबरदस्त डांस, भीड़ ने मचाया बवाल

Girl Dance video: लड़की ने भोजपुरी गाने पर किया जबरदस्त डांस, भीड़ ने मचाया बवाल

इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की कॉलेज के फंक्शन में धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही है। लड़की का डांस और भोजपुरी गाने का समीकरण इतना शानदार है कि स्टेज के सामने खड़े विद्यार्थी बेकाबू होकर डांस कर रहे हैं। वायरल वीडियो में एक लड़की व्हाइट ड्रेस पहनकर भोजपुरी गानों पर डांस करती हुई नजर आ रही है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Girl Dance video:  इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की कॉलेज के फंक्शन में धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही है। लड़की का डांस और भोजपुरी गाने का समीकरण इतना शानदार है कि स्टेज के सामने खड़े विद्यार्थी बेकाबू होकर डांस कर रहे हैं। वायरल वीडियो में एक लड़की व्हाइट ड्रेस पहनकर भोजपुरी गानों पर डांस करती हुई नजर आ रही है।

पढ़ें :- Video-नीतीश सरकार के बुलडोज़र एक्शन से खफा BJP समर्थक ने काटी अपनी चोटी, कुत्ते को पहनाया भगवा गमछा, बोला- अब नहीं चाहिए 'टिक्की वाली सरकार'

लड़की एक बड़े से स्टेज पर डांस कर रही है और उसके आसपास लड़कों की भीड़ नजर आ रही है। लड़के भी हवा में खूब उछल-उछल कर डांस कर रहे हैं। लड़की के डांस मूव देखकर लड़कों में एक अलग ही एनर्जी देखने को मिल रही है।

वीडियो में लड़की का डांस तो कमाल का है ही, लेकिन लड़कों का उत्साह भी देखने लायक है। बहुत से लड़के गाना रिपीट भी कर रहे हैं, जिसे वीडियो में स्पष्ट सुना जा सकता है। डांस खत्म होने के बाद लड़की जिस तरह से हाथ जोड़कर स्टेज विदा ले रही है वो भी तारीफ करने लायक है। वीडियो में लिखे कैप्शन के मुताबिक यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि नेपाल का है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग लड़की के डांस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे भोजपुरी गाने की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग इस वीडियो को देखकर एंटरटेन हो रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ManojSh28986262 नाम के यूजर ने शेयर किया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...