1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला आज, टीम इंडिया रचेगी इतिहास या फिर कीवी टीम जीतेगी खिताब

भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला आज, टीम इंडिया रचेगी इतिहास या फिर कीवी टीम जीतेगी खिताब

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का फाइनल मुकाबला इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चंद घंटों का समय शेष है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) महामुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। दोनों टीमें पहली बार टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) के फाइनल में भिड़ेंगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

अहमदाबाद। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का फाइनल मुकाबला इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चंद घंटों का समय शेष है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) महामुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। दोनों टीमें पहली बार टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) के फाइनल में भिड़ेंगी।

पढ़ें :- T20 World Cup Final : सिंगर फाल्गुनी पाठक और सुखबीर क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस को लेकर हैं उत्साहित, बताया इतनी रातों से नहीं सोईं

न्यूजीलैंड की टीम अभी तक टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) का एक भी खिताब नहीं जीती है। एकमात्र बार कीवी टीम सेमीफाइनल में 2021 में पहुंची थी, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें हराया था। अगर आज भारत न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) का खिताब जीतता है तो वह तीन इतिहास रचेगी। भारत घर पर टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) जीतने वाला पहला देश बनेगा। टीम इंडिया (Team India) का यह बैक टू बैक दूसरा टी20 वर्ल्ड कप होगा, कोई टीम ऐसा नहीं कर पाई। भारत की टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में यह तीसरी ट्रॉफी होगी। कोई टीम 2 से ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाया है।

इंडिया नहीं जीती है न्यूजीलैंड से एक भी मैच

टीम इंडिया (Team India) का रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत ही बेकार है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम एक भी मैच टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026)  के इतिहास में नहीं जीत पाई है। अब तक तीन मैच दोनों देशों के बीच खेले गए हैं और तीनों मैच कीवी टीम ने जीते हैं।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

पढ़ें :- टी-20 विश्व कप फाइनल मुकाबले से पहले दोनों टीमों में माइंड गेम शुरू, कप्तान सूर्या ने न्यूजीलैंड के कप्तान को बताया झूठा

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...