1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दूल्हा नहीं सुना पाया 2 का पहाड़ा, तो दुल्हन ने लौटाई बारात वसूले 4 लाख रु

दूल्हा नहीं सुना पाया 2 का पहाड़ा, तो दुल्हन ने लौटाई बारात वसूले 4 लाख रु

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक शादी उस वक़्त टूट गई, जब स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे से एक सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब दूल्हा नहीं दे पाया। इसके बाद दोनों पक्षों को सुलहनामा लिखना पड़ा। सुलहनामे के अनुसार, लड़के वालों को खाने और अन्य चीजों पर खर्च हुए चार लाख रुपये लड़की वालों को वापस लौटने पड़े।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक शादी उस वक़्त टूट गई, जब स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे से एक सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब दूल्हा नहीं दे पाया। इसके बाद दोनों पक्षों को सुलहनामा लिखना पड़ा। सुलहनामे के अनुसार, लड़के वालों को खाने और अन्य चीजों पर खर्च हुए चार लाख रुपये लड़की वालों को वापस लौटने पड़े।

पढ़ें :- अखिलेश का नाम लिए बगैर पल्लवी का बड़ा अटैक, बोलीं- अगर हिम्मत है कन्नौज नहीं बनारस से लड़ें चुनाव,हम देंगे समर्थन

महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में बारात पहुंची और वरमाला का कार्यक्रम शुरू होने वाला ही था कि दुल्हन को इस बात की भनक लग गई कि दूल्हा अनपढ़ है। इसी बात पर दुल्हन ने दूल्हे से दो का पहाड़ा पूछ लिया। दुल्हन ने कहा कि यदि तुम दो का पहाड़ा नहीं सुना पाओगे तो मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं करूंगी।

दूल्हा पहाड़ा नहीं सुना पाया और फिर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। बारात में यह बात जैसे ही फैली, हंगामा खड़ा हो गया। बहुत मनाने के बाद भी दुल्हन जब नहीं मानी तो अंतत: शादी निरस्त करने का निर्णय लिया गया। यह बात थाने तक भी पहुंच गई फिर थानेदार को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।पनवाड़ी थाने के थानेदार ने सुलहनामा लिखवाया है कि, जिसके हिसाब से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के तमाम सामानों, गहनों और पैसों को वापस किया। थानेदार विनोद कुमार ने बताया है कि लड़की के फैसले को माना गया और शादी रद्द हुई।

दोनों पक्ष सुलहनामा पर राजी हो गए। सुलहनामा में यह तय हुआ कि लड़के वाले लड़की वालों को खाने और अन्य चीजों पर खर्च हुए चार लाख रुपये लौटाएंगे। इसके साथ ही वे एक-दूसरे को दिए हुए सामान भी वापस करेंगे। सुलहनामे में लड़की वालों को प्रथम पक्ष और लड़के वालों को द्वितीय पक्ष बनाया गया। यह भी लिखा गया कि कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

पढ़ें :- Cylinder Blast : पटना में श्राद्ध कार्यक्रम में हुआ बड़ा हादसा, सिलेंडर विस्फोट से 50 लोग घायल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...