1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पति रोज पत्नी को रात में दिखाता पोर्न वीडियो, वहशी व्यवहार से तंग होकर महिला ने उठाया ये बड़ा कदम

पति रोज पत्नी को रात में दिखाता पोर्न वीडियो, वहशी व्यवहार से तंग होकर महिला ने उठाया ये बड़ा कदम

यूपी (UP) के आगरा जिले (Agra District) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी को पति के प्यार करने का तरीका रास नहीं आया। जिसके बाद परेशान होकर पत्नी ने एक बड़ा फैसला लिया है। पत्नी ने पति के इस तरह से प्यार जताने को वहशी व्यवहार बताकर अलग रहने का विचार बना लिया।

By santosh singh 
Updated Date

आगरा। यूपी (UP) के आगरा जिले (Agra District) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी को पति के प्यार करने का तरीका रास नहीं आया। जिसके बाद परेशान होकर पत्नी ने एक बड़ा फैसला लिया है। पत्नी ने पति के इस तरह से प्यार जताने को वहशी व्यवहार बताकर अलग रहने का विचार बना लिया। महिला ने पति की ऐसी हरकतों के चलते परिवार परामर्श केंद्र (Family Counseling Center)  में शिकायत दर्ज कराई। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद पति ने उसे पोर्न फिल्म दिखाकर प्यार जताने की कोशिश की और उसे भी ऐसा करने के लिए मजबूर किया। पत्नी ने कहा कि मुझे इस तरह से प्यार करना पसंद नहीं है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

पत्नी को पोर्न वीडियो दिखाकर पति करता था रोमांस

बता दें कि आगरा की रहने वाली डॉक्टर की शादी कुछ ही समय पूर्व अलीगढ़ के डॉक्टर के साथ हुई थी। डॉक्टर पत्नी शादी के कुछ ही दिनों के बाद अपने मायके वापस आ गयी। उसने पति के खिलाफ परिवार परामर्श केन्द्र (Family Counseling Center) में शिकायत की है। पत्नी ने बताया कि शादी के बाद वह मायके लौट आई। उसने आरोप लगाया कि पति उसे बार-बार पोर्न फिल्म दिखाता और जबरदस्ती उसे भी वैसा ही करने के लिए कहता है। पत्नी का कहना है कि यह उसके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। वह एक डॉक्टर है और इस स्थिति को लेकर पूरी तरह से सचेत है।

हालांकि, इस मामले में तीन बार काउंसलिंग की जा चुकी है और पति को एक मौका भी दिया गया है। पत्नी ने कहा कि अगर पति अपनी अदतों में सुधार नहीं करता तो कह उसके साथ नहीं रह पाएगी। परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी अनूप तिवारी (Anoop Tiwari, in-charge of Family Counseling Center) ने बताया कि इस मामले में समझौता कराने की कोशिश की जा रही है। दोनों पति और पत्नी को समझाया जा रहा है।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...