HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मध्यप्रदेश में एक BJP नेता के अमानवीय अपराध से सारी इंसानियत शर्मसार हुई : राहुल गांधी

मध्यप्रदेश में एक BJP नेता के अमानवीय अपराध से सारी इंसानियत शर्मसार हुई : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने इस घटना पर ट्वीट कर लिखा है कि, 'भाजपा राज में आदिवासी भाइयों और बहनों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में एक भाजपा नेता के अमानवीय अपराध से सारी इंसानियत शर्मसार हुई है। यह भाजपा का आदिवासियों और दलितों के प्रति नफ़रत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है'!

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। सोशल मीडिय पर वायरल हो रही मध्यप्रदेश की वीडियो ने सभी को शर्मसार कर दिया है। इस वीडियो को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही आदिवासीय व्यक्ति पर पेशाब करने वाले आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पढ़ें :- 'मेरे भाई 4000 KM पैदल चले... शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं,' शहजादा बोलने पर प्रियंका गांधी का पलटवार

इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने इस घटना पर ट्वीट कर लिखा है कि, ‘भाजपा राज में आदिवासी भाइयों और बहनों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में एक भाजपा नेता के अमानवीय अपराध से सारी इंसानियत शर्मसार हुई है। यह भाजपा का आदिवासियों और दलितों के प्रति नफ़रत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है’!

वहीं, इस घटना को लेकर महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक के एक करीबी द्वारा आदिवासी युवक के साथ की गई अमानवीय व घृणित हरकत बेहद शर्मनाक है। प्रदेश में भाजपा के 18 साल के शासन में आदिवासियों पर अत्याचार के 30,400 मामले सामने आए हैं। भाजपा राज में आदिवासी हितों पर केवल कोरे दावे और कोरी बातें हैं। आदिवासियों पर अत्याचार रोकने के असल कदम क्यों नहीं उठाती सरकार’?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...