1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है वो बेहद चिंताजनक है: सीएम अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है वो बेहद चिंताजनक है: सीएम अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी को मिली हार के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार ने यहां पर जीत हासिल की है, जबकि आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को हार का सामना करना पड़ा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुए इस उलटफेर के बाद ​सियासी हमले तेज हो गए हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है

आम आदमी पार्टी को मिली हार के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने भाजपा पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।

पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें

बता दें कि, चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही जीत का दावा कर रहे थे। हालांकि, भाजप ने चुनाव में बड़ा झटका दिया है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार को 16 वोट मिले। वहीं, आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने 12 वोट हासिल किए। वहीं 8 वोट रद्द कर दिया गया।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...