1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी सरकार पूरे देश में एक गलत तरीके की राजनीति कर रही, जिसमें उनका मकसद है सिर्फ और सिर्फ चुनाव जीतना: प्रियंका गांधी

मोदी सरकार पूरे देश में एक गलत तरीके की राजनीति कर रही, जिसमें उनका मकसद है सिर्फ और सिर्फ चुनाव जीतना: प्रियंका गांधी

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा कि, आज हम सबके लिए गर्व का क्षण है। सोनिया गांधी जी ने आज वीरभद्र सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया है। वीरभद्र जी वह व्यक्ति थे, जिनके मन में हिमाचल और यहां की जनता के लिए भलाई थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा कि, आज हम सबके लिए गर्व का क्षण है। सोनिया गांधी जी ने आज वीरभद्र सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया है। वीरभद्र जी वह व्यक्ति थे, जिनके मन में हिमाचल और यहां की जनता के लिए भलाई थी।

पढ़ें :- LPG Crisis : शशि थरूर ने मोदी सरकार से पूछा- कब खत्म होगा गैस संकट? ‘घरों में चूल्हे ठंडे, रेस्टोरेंट में खाना नहीं’

पिछले चुनाव में जब मैं प्रचार के लिए आई, तो मुझे एक साथी ने बताया वीरभद्र जी का जनता के साथ बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व था। वे मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी लोगों से एक साधारण व्यक्ति की तरह मिलते थे। यही कांग्रेस पार्टी की परंपरा रही है, जहां हमारे नेताओं ने जनता से ऐसा ही लगाव रखा। नेहरू जी, इंदिरा जी से लेकर पार्टी का हर नेता जनता के प्रति मिलनसार रहा है। मुझे खुशी और गर्व है कि सुक्खू जी भी हिमाचल प्रदेश में इस परंपरा को निभा रहे हैं और जनता के बीच में रहते हैं।

उन्होंने आगे कहा, इंदिरा गांधी जी के समय से आज तक हिमाचल प्रदेश के लोगों से मेरा और मेरे परिवार का गहरा नाता रहा है। हमें वीरभद्र सिंह जी की तरह ही यहां के पेड़ों और वादियों की रक्षा करनी है, क्योंकि यही हमारी अमानत हैं। आज हमारे देश को ऐसे नेताओं की सख्त जरूरत है, जो PR और इवेंटबाजी से ऊपर उठकर देश की जनता के लिए काम करें। आज अगर राहुल गांधी जी देशहित में निडर होकर सच बोलते हैं, तो वे उसी विचारधारा को प्रकट करते हैं, जिस आधार पर ये देश बना है और जिस आधार पर कांग्रेस पार्टी चल रही है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, देश को ऐसी राजनीति चाहिए जो विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे। ऐसी सरकार हो, जो शिक्षा, रोजगार और जनता को मजबूती देने के लिए काम करे, लेकिन अफ़सोस कि मोदी सरकार ऐसा नहीं कर रही। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते भारी जान-माल का नुकसान हुआ। सुक्खू जी ने कई प्रयास किए, मगर मोदी सरकार ने कोई मदद नहीं की। मोदी सरकार पूरे देश में एक गलत तरीके की राजनीति कर रही है, जिसमें उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ चुनाव जीतना है।

 

पढ़ें :- लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष जरूरी, नेता प्रतिपक्ष को कभी नहीं रोका गया...अविश्वास प्रस्ताव पर बोले ओम बिरला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...